{"_id":"6360164d557e2971e5254acc","slug":"tourist-traders-protest-in-corbett-office-ramnagar-news-hld4805154181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन कारोबारियों का कॉर्बेट कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन कारोबारियों का कॉर्बेट कार्यालय में प्रदर्शन
विज्ञापन
रामनगर के कॉर्बेट कार्यालय में पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी को ज्ञापन देते ग्रामीण व पर्यटन कार
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के पर्यटन कारोबारियों ने गर्जिया जोन का गेट खोलने की मांग को लेकर कॉर्बेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्क वार्डन को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 15 नवंबर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
पर्यटन कारोबारी और स्थानीय ग्रामीण भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कॉर्बेट पार्क कार्यालय पहुंचे। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी को दिए ज्ञापन में कहा कि गर्जिया गेट को रिंगौड़ा शिफ्ट किए जाने की कवायद से ढिकुली, गर्जिया, सुंदरखाल मोहान, चुकुम के ग्रामीणों में रोष है। दो साल तक गर्जिया से संचालित होने वाले गर्जिया जोन के प्रवेश द्वार को अब बिना किसी वाजिब कारण रिंगौड़ा शिफ्ट किया जाना ग्रामीणों का रोजगार प्रभावित होगा। कॉर्बेट पार्क के इस नए जोन का प्रवेश द्वार यहां से हटाए जाने से जनता में असहयोग की भावना पैदा होगी। इससे वन्य जीव मानव संघर्ष के भी बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि गर्जिया गेट को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। गर्जिया गेट को ही पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनाते हुए रिंगौड़ा क्षेत्र से पर्यटकों की निकासी की व्यवस्था की जाए। इससे दोनों क्षेत्रों में रोजगार के बराबर अवसर बने रहेंगे। गर्जिया गेट को पर्यटकों का प्रवेश द्वार नहीं बनाकर इसे रिंगौड़ा शिफ्ट किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसके तहत ग्रामीण 15 नवंबर से खुलने वाले ढिकाला जोन में पर्यटकों की आवाजाही ठप कर देंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में ढिकुली प्रधान पूनम, क्षेत्र पंचायत सदस्य खष्टी देवी, नवीन जोशी, दीपचंद्र जोशी, जगदीश छिम्वाल, पूरन सिंह, राजेंद्र छिम्वाल, हेमंत रावत, राजेंद्र रावत, योगेश, राजेंद्र कुमार, ललित कुमार आदि शामिल थे।
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया जोन को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच कॉर्बेट पार्क प्रशासन मंगलवार (आज) सुबह से गर्जिया जोन का संचालन रिगौड़ा से शुरू कर रहा है। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि गर्जिया जोन को मंगलवार की सुबह 6.30 बजे से रिंगौड़ा से शुरू किया जा रहा है। एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) की ओर से गर्जिया जोन को रिंगौड़ा से संचालित करने की अनुमति मिली है। अनुमति मिलने के बाद जोन को जंगल सफारी के लिए शुरू किया जा रहा है। जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की जिप्सी रिंगौड़ा से जाएगी। वार्डन ने बताया कि जल्द ही कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही ऑनलाइन परमिट पर क्यूूआर कोड अंकित किया जाएगा, ताकि धांधली से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त गाइड और जिप्सी चालकों को आई कार्ड दिए जाएंगे।