{"_id":"63d567a2dd82b1626a2b5287","slug":"tourism-business-disappointed-due-to-no-snowfall-haldwani-news-hld4897447136-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन कारोबारी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बर्फबारी नहीं होने से पर्यटन कारोबारी निराश
विज्ञापन
नवीन चंद आर्या।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल में बर्फबारी की आश लगाए पर्यटन कारोबारी बर्फबारी न होने से निराश हैं। बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबार में प्रतिकूल असर पड़ा है। हालांकि कारोबारी अब भी बर्फबारी की आस लगाए हुए हैं ताकि पर्यटन कारोबार परवान चढ़े।
बता दें कि प्रतिवर्ष जाड़ों में बर्फबारी के दौरान नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों का जमावड़ा लग जाता है। अच्छी बर्फबारी के चलते लगभग एक सप्ताह अथवा उससे अधिक समय तक सैलानियों की आवाजाही लगी रहती है। इससे होटलए रेस्टोरेंट, टैक्सी, नाव व अन्य कारोबारी अच्छा कारोबार करते हैं। लेकिन इस वर्ष अब तक नैनीताल में बर्फबारी नहीं हो पाई, जिसके चलते पर्यटन कारोबारी खासे निराश हैं।
13 जनवरी को नैनीताल के चायना पीक क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई थी। लेकिन उसके बाद नगर में हल्की बारिश ही हो पाई। पर्यटन कारोबारी बर्फबारी का इंतजार करते रहे। इधर 26 जनवरी से साफ मौसम और चटख धूप खिलने से बर्फबारी के आसार कम नजर आ रहे हैं। इसके चलते पर्यटन कारोबारियों के कारोबार में खासा असर पड़ा है। हालांकि पर्यटन कारोबारियों को अभी भी बर्फबारी का इंतजार है ताकि सैलानियों की आवाजाही बढ़े और उनका कारोबार चले। संवाद
विज्ञापन
कोट.
बर्फबारी न होने से इन दिनों नैनीताल कम सैलानी पुहंच रहे हैं। बर्फबारी के दौरान हजारों की संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचते हैं। इससे नाव चालकों को अच्छा रोजगार मिलता है। अभी भी बर्फबारी की आस है। राम सिंह, अध्यक्ष नाव चालक समिति नैनीताल।
कोट
इन दिनों सैलानियों की संख्या में कमी आई है। रोजाना तीस से चालीस पर्यटक ही घुड़सवारी के लिए पहुंच पा रहे हैं। बर्फ गिर जाती तो करीब 200 लोग पहुंचते। इससे घोड़ा चालकों को अच्छा काम मिल जाता. मो. उमर, अध्यक्ष घोड़ा चालक समीति नैनीताल
कोट
इन दिनों काम न के बराबर रह गया है। बर्फ गिरती तो कम से कम एक सप्ताह तक अच्छा कारोबार चलता। अभी भी बर्फबारी की आस है।
- नवीन चंद्र आर्य, रेस्टोरेंट संचालक नैनीताल
कोट
बर्फबारी न होने से होटलों की बुकिंग पर असर पड़ा है। 26 जनवरी से पहले कई लोगों ने बर्फबारी को लेकर पूछताछ की। लेकिन बर्फबारी न होने से पर्यटकों ने पूछताछ बंद कर दी है।
- डीएस जीना, महाप्रबंधक, होटल नैनी रिट्रीट नैनीताल।

मो. उमर।- फोटो : NAINITAL

डीएस जीना।- फोटो : NAINITAL

राम सिंह।- फोटो : NAINITAL