Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Torrential rains in Nainital, heavy hail fell

नैनीताल में मूसलाधार बारिश, जमकर गिरे ओले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Torrential rains in Nainital, heavy hail fell
नैनीताल/भवाली। नगर में शनिवार दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलते ही गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते जमकर ओले गिर गए। मौसम में आए बदलाव की वजह से नगर में अन्य दिनों की तुलना में ठंड भी अधिक महसूस की गई।
विज्ञापन

बता दें नगर में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिन में एक बजे के बाद से आसमान घने बादलों से घिर गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। दोपहर डेढ़ बजे से गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। आधे घंटे बारिश के बाद ओले गिरे लगे। देखते ही देखते सड़को किनारे ओलों का ढेर लग गया। नगर में बारिश का दौर शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहा। बारिश की वजह से नगर की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। झील में गिरने वाले अधिकांश नालों से गंदगी बहकर झील में समा गई। लगातार बारिश के साथ ही कुछ देर तक ओलावृष्टि से नगर में हुई ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया कि झील का जलस्तर शाम तक पांच इंच तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि शाम तक नगर में 11.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

सड़कों पर आया मलबा, घर में घुसा पानी
नैनीताल। बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहाड़ियों से सड़कों पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम नैनीताल-हल्द्वानी सड़क पर बल्दियाखान के पास पहाड़ियों से सड़कों पर मलबा और पत्थर गिरे नजर आए। सड़कों पर मलबा गिरने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, भवाली में तेज बारिश से नगर के सभी नाले उफान पर आ गए। लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी भी घुस गया। लोग दिनभर घरों में घुसा गंदा पानी साफ करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed