फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Low water pressure in old drinking water lines has become a problem for people in haldwani

Haldwani: नलकूप का समय बढ़ाया...फिर भी कई घरों में पानी नहीं आया, बरा-बार बिजली जाने से भी गहराई समस्या

Thu, 25 Apr 2024 11:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 25 Apr 2024 11:02 AM IST
सार

Haldwani News: भीषण गर्मी और पुरानी पेयजल लाइनों में पानी का प्रेशर कम होना लोगों के लिए समस्या बन गया है। साथ ही बार-बार बिजली जाने से नलकूपों के डिस्चार्ज का समय भी कम हो रहा है। इससे घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
 

विज्ञापन
Low water pressure in old drinking water lines has become a problem for people in haldwani
प्रतीकात्मक।

विस्तार

भीषण गर्मी और पुरानी पेयजल लाइनों में पानी का प्रेशर कम होना लोगों के लिए समस्या बन गया है। साथ ही बार-बार बिजली जाने से नलकूपों के डिस्चार्ज का समय भी कम हो रहा है। इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को इंदिरानगर में नलकूप से पानी की आपूर्ति न होने से टैंकर भेजे गए। वहीं विभाग ने क्षेत्र के नलकूप के समय को बढ़ाया है इसके बावजूद भी कई घरों में समस्या बनी रही। इससे परेशान लोगाें ने जल संस्थान के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर पानी की समस्या दर्ज कराई। इस दौरान इंदिरानगर के अकरम ने बताया कि बीते एक सप्ताह से उनके घर में एक भी बूंद पानी नहीं पहुंचा है, जिससे उन्हें पानी भरने के लिए एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मेहरुनिशा ने कहा कि इस कारण उन्हें हर रोज सुबह से ही टैंकर का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन उसके बाद भी टैंकर आने के बाद उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इंदिरा नगर क्षेत्र में नलकूप के माध्यम से पानी बांटा जाता है, लेकिन कुछ दिन से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से परेशानी बढ़ी है। इसके लिए एक टैंकर भेजा है। नलकूप चलाने का समय भी बढ़ाया गया है। पुरानी लाइन होने से कुछ घरों में समस्या आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान

ट्रांसपोर्ट नगर में भी पेयजल किल्लत शुरु
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बुधवार को पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के संजय ब्रजवासी ने बताया कि बीते पांच दिनों से पानी नहीं आने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं। वहीं पालम सिटी के पास रहने वाले गौरव जोशी ने बताया कि उनके घर में भी दो दिन से पानी नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed