{"_id":"5eefc7858ebc3e42b3203971","slug":"tigress-spotted-with-three-cubs-in-bangjhala-river-ramnagar-news-hld3870393178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर : बांगाझाला नदी में तीन शावकों संग नजर आई बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर : बांगाझाला नदी में तीन शावकों संग नजर आई बाघिन
Mon, 22 Jun 2020 02:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
tigress
पिछले दिनों ढिकुली गांव में दो गायों को अपना निवाला बनाने वाली बाघिन अपने तीन शावकों के साथ बांगाझाला नदी में दिखाई दी है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार का दावा है कि यह वही बाघिन है, जिसने अभी कुछ दिन पहले कोसी चौड़ पर दो गायों को मारा था।
विज्ञापन
पहली बार यह बाघिन अपने 3-4 माह के तीन शावकों के साथ पिछले साल नवंबर में टेड़ा गांव के सूखा नाले पर नजर आई थी, जिसकी फोटो किसी सैलानी की ओर से ली गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद से ही दीप रजवार इस बाघिन को स्टडी कर रहे हैं। उनके अनुसार सीतावनी जोन में बाघ को ट्रेस करना आसान नहीं है। पिछले 6-7 महीनों में केवल तीन चार मौकों पर ही उन्हें यह बाघिन और उसके शावक अलग-अलग दिखाई दिए। हर बार सभी को अलग-अलग देखा गया था, लेकिन इस बार बाघिन अपने तीनों शावकों के साथ दिखाई दी।
विज्ञापन
तेंदुए से भिड़ा भाटीगांव का भुवन, भागने पर किया मजबूर
पिथौरागढ़ में भाटीगांव का 24 वर्षीय एक युवक की शनिवार दोपहर तेंदुए से पांच मिनट तक गुत्थमगुत्था हुई और अपने साहस से तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया। तेंदुए हमले में युवक के सिर और शरीर पर काफी चोट आई है। उसके सिर पर पांच टांके लगे हैं।
भाटीगांव निवासी भुवन चंद्र भट्ट पुत्र भवानी दत्त भट्ट दोपहर करीब 12 बजे जंगल से बकरियों को चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही बकरियां भाग गईं। भुवन ने करीब पांच मिनट तक तेंदुए के साथ दरांती और लकड़ी से संघर्ष कर अपनी और बकरियों की जान बचाई। भुवन ने बताया कि तेंदुए के हमला करते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहे सुनील भट्ट और मुकेश भट्ट उसके चीखने पर मौके पर पहुंचे। किसी तरह उन्होंने लकड़ियों और डंडे से हमला कर तेंदुए को भागने में मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्हें दोनों युवा गांव तक लेकर आए। यहां से उसे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तेंदुए के हमले में युवक के सिर पर पांच टांके लगे हैं और शरीर पर भी ंचोट लगी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी ने पीड़ित को उचित मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।