फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tigress came Katare wounded, hunter misses

बाघिन आई, कटरे को घायल किया, शिकारी चूके

Thu, 13 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Thu, 13 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tigress came Katare wounded, hunter misses
गुस्सैल बाघिन

आतंक का पर्याय बनी आदमखोर बाघिन बुधवार को भी शिकारियों और वन कर्मियों को चकमा दे सुरक्षित बच निकली। हालांकि बाघिन की तस्वीरें कैमरा टैप में कैद हुई हैं।

विज्ञापन


बाघिन को पिंजरे में फंसाने के लिए बांधे गए कटरे (भैंस का बछड़ा) को भी बाघिन ने घायल कर दिया है। बाघिन के अब तक नहीं पकडे़ जाने से ग्रामीणों में रोष और दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


बाघिन को मारने के लिए गांव गोरखपुर में कटरे को बांधा गया था और कुछ ही दूरी पर शिकारियों को भी बैठाया गया था। बाघिन तड़के करीब 4:30 बजे कटरे के पास आ आई और उसे घायल भी किया, लेकिन शिकारी एक बार फिर बाघिन को मारने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता कैमरा ट्रैप चेक करने पर लगा तो विभाग दंग रह गया। विभाग ने रोज की तरह नई जगह में पिंजरे, मचान और कैमरा ट्रैप लगाए हैं। इसके बावजूद खेतों की जाल से घेराबंदी की गई, लेकिन वह नही मिली।


22 अक्तूबर को कार्बेट बंद का ऐलान

आदमखोर बाघिन के आतंक से निजात दिलाने को लेकर ईको सेंसिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति ने 22 अक्तूबर को कॉर्बेट पार्क बंद का ऐलान किया है। बैठक के प्रचार के लिए इस संबंध में बुधवार को समिति ने ग्राम ढेला में एक बैठक आयोजित की।

वक्ताओं ने कहा कि बाघिन को मारने में अब तक विभाग पूरी तरह असफल साबित हुआ है। चेतावनी दी गई कि 22 अक्तूबर तक यदि बाघिन को नहीं मारा गया तो उस दिन पार्क के सभी गेटों को बंद किया जाएगा। समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम मोतीपुर में दोपहर दो बजे से बैठक होगी।


बैठक में कमला देवी, मनोज सत्यवली, पूरन सिंह, त्रिलोक सिंह, गोपाल मेहरा, दिगंबर पपनै, चंद्रशेखर करगैती, मनमोहन बिष्ट, मनमोहन अग्रवाल, पीसी जोशी, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed