फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protested against the government by organizing a 'Save Votes, Save the Country' march.

Nainital News: वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाल किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 09 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Protested against the government by organizing a 'Save Votes, Save the Country' march.
नैनीताल। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को नैनीताल की सड़कों पर सेव वोट-सेव डेमोक्रेसी (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान के तहत विरोध मार्च निकाला। सहयोगी इंडिया गठबंधन के साथ निकाले गए इस जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यह मार्च मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा से सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों व मॉल रोड से होते हुए तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। गांधी प्रतिमा के सामने जनसभा आयोजित की गई, जहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जनसभा और प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम विवेक राय को नेता प्रतिपक्ष आर्य के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

आम जनता के मताधिकार पर चोट करना लोकतंत्र की हत्या : यशपाल आर्य
नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। केंद्र की सत्ता में काबिज सरकार सोची-समझी रणनीति के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। आम जनता के मताधिकार पर चोट की जा रही है, जो कि लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारे लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे कार्यकर्ता

जुलूस में कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ता हाथों में लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे। इस मौके पर नैनीताल पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, भीमताल पालिकाध्यक्ष सीमा आर्या, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, सतीश नैनवाल, लाखन सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, गोपाल सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, संजय कुमार, अनुपम कबड़वाल, हिमांशु पांडे, हरीश पनेरू, हरिशंकर कंसल, जीशांत कुमार, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बंटू आर्य, पीके शर्मा, जया कर्नाटक, भावना भट्ट आदि शामिल रहे।

नगर में प्रभावित रहा यातायात

मल्लीताल से लेकर तल्लीताल तक मुख्य मॉल रोड और व्यस्त बाजारों से होकर निकले इस मार्च के कारण पर्यटन नगरी नैनीताल में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार और निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका
कालाढूंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत कौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह,रमेश पांडे,भोला दत्त भट्ट, स्वस्तिक,नदीम अहमद, सलमान वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed