फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger attacks patrol team, beat watcher dies

Nainital News: बाघ का गश्ती दल पर हमला, बीट वॉचर की मौत

Thu, 19 Oct 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 19 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks patrol team, beat watcher dies
पवन कुमार की फाइल फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में गश्त कर रहे दल पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में एक बीट वॉचर गंभीर घायल हो गया। साथियों ने फायरिंग कर बाघ को भगाया। काशीपुर के अस्पताल में बीट वॉचर की मौत हो गई।
विज्ञापन


बिजनौर के धारा गांव निवासी पवन कुमार (32) पुत्र धर्म सिंह कालागढ़ रेंज के सैडिल बांध/पटेरपानी में बाइक से वनकर्मियों के साथ बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे गश्त कर रहा था। कालागढ़ रेंजर नंद किशोर रूबाली ने बताया कि बाइक सुखदेव चला रहा था। बीच में सिताब सिंह और पीछे बीट वॉचर पवन कुमार बैठा था। बाघ ने हमला कर पवन कुमार को अपने जबड़े में जकड़ लिया। हमला होते ही वन कर्मियों की बाइक गिर गई। वनकर्मियों ने पवन को बचाने के लिए शोर मचाया और हवाई फायर झोंके। फायरिंग होते ही बाघ बीट वॉचर को छोड़कर भाग गया। रेंजर मौके पर पहुंचे और घायल बीट वॉचर को पहले कालागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेंजर ने बताया कि बीट वॉचर के शव का कोटद्वार में पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की दो बेटियां, पत्नी और माता-पिता हैं।
विज्ञापन




बाघ ने बाइक सवार बीट वॉचर पर पीछे से हमला किया। मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। घटनास्थल की स्थिति का अध्ययन कर कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही ड्रोन से भी बाघ के मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- डॉ. धीरज पांडेय, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed