{"_id":"6283f0c9c527b04e8d50d90a","slug":"thunderstorm-injured-three-deaths-power-line-collapsed-haldwani-news-hld4629584153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी दे गई जख्मः तीन मौतें, बिजली लाइन ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी दे गई जख्मः तीन मौतें, बिजली लाइन ध्वस्त
विज्ञापन
रामनगर के बगीचों में आंधी से उखड़े लीची के पेड़।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सोमवार की देर रात आई आंधी ने सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए तो बिजली के 30 से अधिक पोल भी टूट गए। तीन लोगों की जान चली गई। बिजली आपूर्ति कई घंटे ठप रही, कुछ इलाकों में तो 26 घंटे बाद खबर लिखे जाने तक भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। पेड़ गिरने से रामपुर रोड और रामनगर मार्ग अवरुद्ध हो गए। इससे बसें भी घंटों देरी से गंतव्य तक पहुंच सकीं। अकेले ऊर्जा विभाग को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। करीब 2.16 लाख की आबादी को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। अंधड़ से बागवानी को भी भारी नुकसान पहुंचा।
सोमवार की देर रात करीब 8:45 बजे आई आंधी से शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ईई ग्रामीण क्षेत्र डीडी पागंती ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। करीब 30 पोट टूटे हैं और करीब चार किलोमीटर बिजली लाइन टूटी है। लालकुआं इलाके में करीब 60 हजार, धौलाखेड़ा में 40 हजार फूलचौड़ फुटकुआं में लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित रही। हल्द्वानी शहर में करीब 91 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। ईई टाउन डीएस बिष्ट के मुताबिक शहर में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कई कालोनियों में बिजली संकट बना रहा।
बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के लिए लगाईं 11 टीमें
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एएस गर्ब्याल ने बताया कि मंगलवार की सुबह ही करीब 75 कार्मिकों की 11 टीमें बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाली के लिए भेजा गया। मंगलवार शाम करीब 4 बजे तक 90 प्रतिशत बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
जंगल मार्ग पर 180 वाहन फंसे, छह घंटे चला रेस्क्यू अभियान
टांडा जंगल में आंधी के बीच 25 पेड़ और विद्युत खंभे गिर गए थे। पेड़ गिरने से एक जानवर की भी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की तरफ से लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में श्याम नैनवाल और मुकेश भैसोड़ा ने मोर्चा संभाला। उस समय टांडा मार्ग पर 80 चार पहिया और 100 दो पहिया वाहन फंसे थे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने छह घंटे में 25 पेड़ों को काटकर रास्ता साफ किया।
दीवार गिरने से एक युवक और जानवर हुए घायल
मुनगली गार्डननिवासी हल्द्वानी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मदन मोहन जोशी के घर के बगल की दीवार टीन शेड सहित गिर गई। हादसे के दौरान मदन के भाई नवीन चंद्र जोशी, एक गाय और बछिया घायल हो गए।
12 घंटे बिन पानी रही पांच लाख की आबादी
जल संस्थान के ईई एसके श्रीवास्तव ने बताया आंधी से बिजली सप्लाई ठप हो गई जिससे 82 नलकूपों का संचालन नहीं हो सका। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक के लिए पानी सप्लाई शुरू ही नहीं हो सकी।
बागवानों के अरमानों पर फिरा पानी
रामनगर/भीमताल/भवाली। आंधी से भीमताल, धारी, रामगढ़, ओखलकांडा और बेतालघाट में पुलम, आडू, खुबानी, नाशपाती और सेब को नुकसान पहुंचा है। रामनगर, हल्द्वानी और कोटाबाग में आम और लीची को बेहद नुकसान हुआ है। फलों के झड़ने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। ओखलकांडा के क्वादल के किसान चंदन सिंह बिष्ट, राजू बिष्ट ने बताया कि आंधी से उन्हें 50 प्रतिशत से अधिक का नुकसान पहुंचा है। रामगढ़ के सूपी किरौर के किसान सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आंधी ने फलों को तबाह कर दिया। किसान देवेंद्र मेर और धीरज शर्मा ने बताया कि फलों को 90 फीसदी नुकसान हुआ है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी से मांग की है। उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा है कि सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। रामनगर में आम की 30 तो लीची की 45 फीसदी फसल नष्ट हो चुकी है। बगीचों में पेड़ उखड़कर टूट गए हैं। रामनगर में करीब आम के बगीचे 800 और लीची के बगीचे 900 हेक्टेयर में हैं। उद्यान अधिकारी अर्जुन सिंह परवाल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
भीमताल में 15 घंटे बाद बहाल हुई बिजली
भीमताल। भीमताल, भवाली, मेहरागांव, धारी, ओखलकांडा, गरमपानी, रामगढ़, मक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी और बेतालघाट समेत अन्य जगहों में गुल हुई बिजली 15 घंटे बाद मंगलवार को दोपहर 2 बजे बहाल हो सकी। लाइनों में गिरे पेड़ों को हटा लिया गया। भीमताल के डांठ मार्ग पर पेड़ गिरने से एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
पांच घंटे रास्ते में फंसी रहीं बसें
हल्द्वानी। हाईवे पर बड़े पेड़ गिरने से राहगीर तो फंसे ही साथ ही रोडवेज बसों का संचालन भी घंटों बाधित हो गया। यात्रियों से भरी करीब आठ रोडवेज बसें सोमवार रात बीच मार्ग में ही फंस गई। चंडीगढ़, देहरादून समेत सभी स्थानों के लिए बसों का संचालन देर से हुआ। हल्द्वानी डिपो की स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि बसें अपने तय समय से करीब पांच से छह घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह हल्द्वानी पहुंची।
कार के ऊपर गिरा पेड़, एक घायल
रामनगर (नैनीताल)। नया गांव के पास सोमवार की रात को हाईवे पर एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में बोलेरो भी आ गई। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी व फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ काटा। बोलेरो के अंदर फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल था।
रेल लाइन पर गिरा पेड़, आगरा एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से हुई रवाना
लालकुआं/हल्दूचौड़। आंधी से हल्दूचौड़ और लालकुआं से लगी हुई कॉलोनियों, बिंदुखता और श्रीलंका टापू क्षेत्र में दर्जनों की कच्चे मकान टूट गए। हल्दूचौड़ क्षेत्र में यूनीपोल गिर गए। मार्ग कई घंटे तो बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाधित रही। कई इलाकों में अब भी अंधेरा छाया हुआ है। काशीपुर रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से आगरा फोर्ट चार घंटा विलंब से काशीपुर से लालकुआं आ सकी। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तहसीलदार और पटवारी को राहत कार्य कराने के निर्देश दिए।
चोरगलिया में 24 घंटे से बिजली पानी सप्लाई ठप
चोरगलिया। चोरगलिया, गौलापार में बिजली लाइनें टूट गईं। ट्रांसफार्मर उखड़ गए। खबर लिखे जाने तक बिजली, पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। बिजली विभाग सितारगंज की टीम लाइनों को ठीक करने में जुटी रही। जीडीजे पब्लिक स्कूल की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। परसरामपुर में अंबादत्त मौनी के घर की छत की आरसीसी उखड़ गई। चोरगलिया थाने के पास आम का पेड़ टूट गया। कैंटीन में बैठे सिपाही बाल-बाल बचे।
कालाढूंगी क्षेत्र भी हुई तबाही
कालाढूंगी। क्षेत्र में कहीं कच्चे मकान टूटे हैं तो कहीं फलदार पेड़ उखड़ गए। कालाढूंगी से नयागांव, हल्द्वानी एवं नैनीताल मुख्य मार्ग में जगह-जगह पेड़ गिर जाने से दोपहर एक बजे तक हल्द्वानी मार्ग बंद रहा। मंगलवार देर शाम तक कालाढूंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। आनंद कत्यूरा और रिटायर फौजी मदन टम्टा के भवनों को नुकसान हुआ है। बालम सिंह मंगोलिया व आन सिंह गैड़ा का टिन शेड उखड़ गया। बीना साह के कच्चे घर का छप्पर उड़ गई। मुख्तार की पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी ने भी राजस्व कर्मियों के साथ मौके मुआयना किया।
बेलुवाखान में कई घरों की छतें उड़ीं
नैनीताल। बेलुवाखान ग्राम पंचायत में कई लोगों के घरों की छत उड़ गई। गांव में बिजली के कई पोल भी गिर गए। तल्लीताल में दर्शनघर पार्क में स्ट्रीट लाइट का पोल उखड़ गया। बीडी पांडे अस्पताल की छत भी उखड़ गई।