{"_id":"66e7b32bff41fd05020deb17","slug":"three-machines-descended-to-channelize-gaula-river-haldwani-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: गौला नदी को चैनलाइज करने उतरीं तीन मशीनें, तेज बहाव के कारण खड़ीं रहीं; कार्य नहीं हो सका शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: गौला नदी को चैनलाइज करने उतरीं तीन मशीनें, तेज बहाव के कारण खड़ीं रहीं; कार्य नहीं हो सका शुरू
Mon, 16 Sep 2024 09:55 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:55 AM IST
सार
गौला नदी को चैनलाइज करने के लिए तीन पोकलेन उतारी गईं लेकिन बहाव तेज होने की वजह से कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
गौला नदी को चैनलाइज करने उतरीं तीन मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
गौला पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को दुरुस्त करने के प्रयास रविवार से शुरू कर दिए गए हैं। गौला नदी को चैनलाइज करने के लिए तीन पोकलेन उतारी गईं लेकिन बहाव तेज होने की वजह से कार्य नहीं हो सका।
दरअसल, गौला पुल की एप्रोच रोड शनिवार को नदी के तेज बहाव में बह गई। इससे पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल बंद होने से गौलपार की करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित है। एनएचएआई ने पुल की एप्रोच रोड की मरम्मत के लिए रविवार दोपहर तीन मशीनें नदी में उतारीं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: स्टेडियम, रेलवे ट्रैक और गौला पुल के लिए खतरा बना नदी में जमा मलबा, दो हिस्सों में बंट रही है गौला
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में थोड़ी मशक्कत के बाद मशीनें कुछ दूर जाकर बीच नदी में खड़ी हो गईं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास मित्तल ने बताया कि एप्रोच रोड को सही करने के लिए सबसे पहले नदी को चैनलाइज करना पड़ेगा। रविवार को नदी में बहाव तेज होने के चलते कार्य नहीं हो सका। अब सोमवार को दोबारा प्रयास किया जाएगा।