फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mountain of debris in Gaula.. waiting for a big disaster

Haldwani: स्टेडियम, रेलवे ट्रैक और गौला पुल के लिए खतरा बना नदी में जमा मलबा, दो हिस्सों में बंट रही है गौला

Mon, 16 Sep 2024 09:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 09:50 AM IST
सार

गौला नदी के बीचोंबीच मलबे का पहाड़ है। इसने गौला नदी के प्राकृतिक बहाव को अवरुद्ध किया है। यही वजह है कि जलस्तर बढ़ने पर गौला नदी दो हिस्सों में बंट रही है।

विज्ञापन
Mountain of debris in Gaula.. waiting for a big disaster
गौला नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौला नदी के बीचोंबीच मलबे का पहाड़ है। इसने गौला नदी के प्राकृतिक बहाव को अवरुद्ध किया है। यही वजह है कि जलस्तर बढ़ने पर गौला नदी दो हिस्सों में बंट रही है। एक तरफ नदी रेलवे ट्रैक की रिटर्निंग वॉल को काटने के साथ गौला पुल के पुश्ते पर चोट मार रही है। दूसरी तरफ स्टेडियम के हिस्से को भी चपेट में ले चुकी है।

विज्ञापन


काठगोदाम पुल से गौला पुल के बीच नदी के आठ किलोमीटर के दायरे में जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा जमा है। इस वजह से जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे के इलाकों में कहर बरपा रही है। गौलापार स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम और रेलवे स्टेशन के बीच गौला नदी की चौड़ाई करीब 350 मीटर है। इसके 200 मीटर के हिस्से में करीब पांच मीटर ऊंचे मलबे का टापू बन गया है। गौलापार स्टेडियम से 200 मीटर ऊपर के इलाके में भी यही स्थिति है। यहां से नदी दो भागों में बंटकर दोनों हिस्सों में आपदा को निमंत्रण दे रही है। नदी के बहाव लिए रुकावट बन रहे मलबे के पहाड़ को हटाया जाना जरूरी है ताकि नदी का प्रवाह बाधित न हो और भविष्य में नुकसान को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन


तटबंध न होते तो स्टेडियम को होता अधिक नुकसान
स्टेडियम को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने अस्थायी सुरक्षा कार्यों के तहत तटबंध बनाए थे जिन्हें गौला नदी एक झटके में लील गई। यदि ये तटबंध न होते गौलापार स्टेडियम का बड़ा हिस्सा भू कटाव की चपेट में आ सकता था। नदी की दूसरी धारा ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए किए गए करोड़ों के स्थायी कार्यों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौला नदी के बीच में भारी मात्रा में मलबा जमा है। इससे नदी दो भागों में बंट गई और दोनों ओर नुकसान पहुंचा रही है। नदी में अचानक पानी बढ़ने से नुकसान ज्यादा हुआ। नदी के बहाव में बाधा बन रहे मलबे को हटाने के लिए प्लान तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय शुक्ल, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग

दो हिस्सों में बंट रही है गौला नदी दो हिस्सों में बंट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed