फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thousands of auspicious people raised their prayers

दुआ को उठे अकीदतमंदों के हजारों हाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thousands of auspicious people raised their prayers
हल्‍द्वानी मंगलपड़ाव स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते नमाजी। अमर उजाला
हल्द्वानी। ईद उल अज्हा का त्योहार जिले भर में अकीदत, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और अमन की दुआएं मांगीं। उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया, जो बुधवार की शाम सूर्यास्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद का जश्न मनाया। आंख खुलते ही लोग नमाज और कुर्बानी की तैयारियों में जुट गए। ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अजहरी ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद बंजारान में पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

मस्जिद बिलाली में मौलाना मोहम्मद आसिम, मस्जिद सुनहरी में मुफ्ती निजामुद्दीन, मस्जिद कुरेशियान में मौलाना कमर अशरफ, लाल मस्जिद में मौलाना अब्दुल रऊफ , मस्जिद गफ्फारान में मौलाना मोहम्मद रईस, ताज मस्जिद में मौलाना मोहम्मद फुरकान, मस्जिद उमर में मौलाना मुकीम कासमी, बड़ी मस्जिद इंदिरा नगर में मौलाना सैय्यद इरफान रसूल, नमरा मस्जिद में मौलाना अकरम इस्हाकी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के बाद बुजुर्गों की कब्रों पर लगाई हाजिरी
खुशी के इस मौके पर लोगों ने अपने मरहूम अजीजों को भी याद किया। ईद की नमाज के बाद कब्रिस्तान जाकर अपनी अजीजों और बुजुर्गों की कब्रों पर हाजिरी दी और दुआएं कीं।

जेल में 450 बंदियों ने मनाई बकरीद
हल्द्वानी। जेल में 450 से अधिक बंदियों ने बकरीद का त्योहार मनाया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि बंदियों को नमाज पढ़ाने के लिए बाहर से मौलाना करीम को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed