फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Those who tamper with ration distribution will not be spared: Ajay Bhatt

राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : अजय भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Those who tamper with ration distribution will not be spared: Ajay Bhatt
हल्द्वानी नवीन मंडी में बैठक करते सांसद अजय भट्ट। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकारी सस्ता गल्ले के राशन वितरण करने में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। कुछ जगहों से राशन वितरण की शिकायतें मिलने पर उन्होंने डीएम को सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राशन की कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्द्वानी मंडी में पत्रकारों से सांसद भट्ट ने कहा कि कोरोना जैसी आपदा के वक्त कुछ लोग स्वार्थवश जरूरतमंदों के खाद्यान्न पर डाका डालने की कोशिश में लगे हैं, प्रशासन को ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोदी सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक राशन पहुंचाने के हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने मंडी निरीक्षण के बाद मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह के कक्ष में कुमाऊं के आरएफसी ललित मोहन रयाल से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। आरएफसी रियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण वितरण योजना के अंतर्गत अप्रैल एवं मई का राशन आवंटित कर दिया है। अभी तक 47000 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, 10000 क्विंटल गेहूं प्रतिदिन खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रयाल ने बताया कि कोलकाता जूट फैक्ट्री बारदाने की सप्लाई नहीं कर पा रही है जिससे अब पुराने बोरों को उल्टा कर उन्हीं में अनाज रखने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि सफेद कार्ड, लाल कार्ड एवं पीले कार्डधारकों को अनाज एवं दाल दी जा रही है, वर्तमान में उत्तराखंड की एक करोड़ दो लाख जनता को मुफ्त एवं रियायती दोनों प्रकार का राशन दिया जा रहा है। सांसद भट्ट ने कहा कि बरसात से पूर्व हर हालत में पर्वतीय क्षेत्रों में तीन माह का राशन अनिवार्य रूप से पहुंच जाना चाहिए।

563 करोड़ गन्ना किसानों को किया भुगतान
बतौर गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल ने सांसद अजय भट्ट बताया कि प्रदेश में 563 करोड़ रुपये गन्ने का किसानों को भुगतान कर दिया है, शेष भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed