{"_id":"6ae4f8a2336a813a0b07614b","slug":"crowds-encroachment-and-vehicles-obstruct-the-path-of-shoppers-in-the-market-haldwani-news-c-337-1-ha11021-138382-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाजार में उमड़ी भीड़, अतिक्रमण और वाहनों ने रोकी खरीदारों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाजार में उमड़ी भीड़, अतिक्रमण और वाहनों ने रोकी खरीदारों की राह
Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
दीपावली पर बाजार सज गए हैं, खरीदारों की भीड़ भी उमड़ने लगी है, लेकिन शहर के प्रमुख बाजारों में कदम रखना आसान नहीं है। दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान, जगह-जगह खड़े वाहन और बढ़ते फड़-ठेलों ने रास्ते संकरे कर दिए हैं। पटेल चौक से बर्तन बाजार और साहूकारा लाइन तक हालात ऐसे हैं कि कई जगह पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद बाजारों में मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है।
हल्द्वानी के बाजार में खरीदारी के लिए जिले के साथ ही कुमाऊं भर से लोग आते हैं। इसकी वजह बाजार में आसपास ही छोटा से लेकर बड़ा सामान आसानी से उपलब्ध होना है। अनुमान के मुताबिक त्योहार के मौके पर हल्द्वानी के बाजार में हर दिन 40 से 42 हजार लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं।
दीपावली के मौके पर एक सप्ताह पहले से ही भीड़ बढ़ना शुरू हो जाती है। इस दौरान बाजारों में पुलिस वाहनों की एंट्री बंद कर देती है। इस बार ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। बाजारों में लोगों की भीड़ है और दोपहिया से लेकर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा तक दौड़ रहे हैं। यहां तक कि पीक समय में मालवाहक वाहन भी बाजार में पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थित में बाजार में पहुंचने वाले खरीदारों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि व्यापारी संगठनों से बातचीत कर जल्द व्यवस्था की जाएगी। धनतेरस से पहले वाहनों की एंट्री को लेकर भी निर्देश जारी कर लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
बॉक्स-
ठेले वालों की बढ़ती जा रही संख्या
प्रशासन और नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाया गया है। यही कारण है कि त्योहार के मौके पर बाजार में फड़-ठेले वालों की बाढ़ आ गई है। सूत्रों के अनुसार, बाजार में दुकानदार सीजन में एक ठेले वाले से रोज का एक से दो हजार रुपये वसूल रहे हैं जबकि व्यापारी इस परंपरा को बंद करना छोड़ बस अड्डे को शहर से शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।
बॉक्स-
दमकल की अधूरी तैयारी, सीधे टैंक से नहीं जुड़े हाइड्रेंट
दिवाली पर आग हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दमकल विभाग अपनी तैयारियां पहले से दुरुस्त करता है। इस बार अब तक दमकल की तैयारी अधूरी है। कहने को अग्निशमन विभाग के जिले में भर में 34 फायर हाइड्रेंट हैं। सभी सुचारू हैं लेकिन कोई भी सीधे ओवरहेड टैंक से नहीं जुड़ा है। ऐसे में अगर हादसा होता है तो हाइड्रेंट तक पानी पहुंचने में भी देरी होगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि जल संस्थान को पत्र लिखकर सभी ओवरहेड टैंक से वाटर सप्लाई सीधी जोड़ने के लिए कहा गया है।
बॉक्स-
केस-एक
नैनीताल रोड से सरस मार्केट के सामने से बाजार को जाने वाली गलियों पर व्यापारियों ने सामान दुकान से इतना बाहर रखा है कि वाहन से निकलना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। संकरी इस गली में दुकानों के अतिक्रमण के बाद दोपहिया वाहन खड़े किए जाते हैं।
केस-दो
बर्तन बाजार में धनतेरस के दिन सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस बाजार में भी अतिक्रमण में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। शुक्रवार को बाजार में भीड़ तो नहीं थी लेकिन कारोबारियों का सामान फैला होने से अव्यवस्था नजर आई। यहां कुछ दुकानों के बाहर ठेले भी नजर आए।
केस-तीन
नया बाजार की सड़क अभी पूरी तरह नहीं बन पाई है। मस्जिद तिराहे से ताज चौराहे तक इसमें डामरीकरण होना है। नवरात्र के मौके पर बाजार में कालूसिद्ध मंदिर के सामने से बनभूलपुरा लाइन नंबर-17 की ओर ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई थी। हालांकि शेष बाजार में सड़क बना दी गई है।
केस-चार
वैसे तो शहर के सभी बाजारों में खरीदारी करने जाने वाले लोगों के दोपहिया और कार पार्किंग की सुविधा नहीं है। केवल रामलीला मैदान या सरस मार्केट में ही पेड पार्किंग का विकल्प है। ऐसे में पटेल चौक समेत सभी बाजारों में सड़क पर ही अवैध पार्किंग बना दी गई है।
कोट :-- -- -- -=-
नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता भी की गई है। त्योहार पर बाजार में मनमानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-एपी बाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट

कोट :