{"_id":"60c3d1d28ebc3ef439525742","slug":"this-time-also-there-will-be-no-governors-golf-cup-competition-junior-national-golf-cup-competition-also-postponed-due-to-corona-infection-nainital-news-hld427410182","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी नहीं होगी गवर्नर्स गोल्फ कप प्रतियोगिता, कोरोना संक्रमण की वजह से जूनियर नेशनल गोल्फ कप प्रतियोगिता भी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी नहीं होगी गवर्नर्स गोल्फ कप प्रतियोगिता, कोरोना संक्रमण की वजह से जूनियर नेशनल गोल्फ कप प्रतियोगिता भी स्थगित
विज्ञापन
नैनीताल। राजभवन में हर साल होने वाली गवर्नर्स गोल्फ कप प्रतियोगिता कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भी स्थगित कर दी गई है। साथ ही जूनियर नेशनल गोल्फ कप प्रतियोगिता भी नहीं होगी।
नैनीताल राजभवन के गोल्फ मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गोल्फ को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी के लोग गोल्फ को सीख सकें। इसी क्रम में नैनीताल के सभी स्कूलों के बच्चों को गोल्फ सिखाने का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें हर वर्ष सैकड़ों बच्चे सीखने आते हैं और इस प्रतियोगिता का हिस्सा भी बनते हैं। राजभवन गोल्फ मैदान में जून के पहले सप्ताह और सितंबर में इंडियन गोल्फ यूनियन की ओर से जूनियर नेशनल अंडर-17 गोल्फ प्रतियोगिता कराई जाती है। गोल्फ यूनियन ने इस बार दोनों प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया है। इसके अलावा यहां दो दशक से गवर्नर्स गोल्फ प्रतियोगिता कराई जा रही है। इन सभी प्रतियोगिताओं पर फिलहाल ग्रहण लग गया है।
....
45 एकड़ में फैला हुआ है यहां का गोल्फ मैदान
नैनीताल। राजभवन स्थित गोल्फ मैदान देश के अद्भुत गोल्फ मैदान में से एक है, जो 45 एकड़ में फैला हुआ है। एक बार एक खेल को खत्म करने के लिए एक खिलाड़ी को करीब चार किलोमीटर पैदल ऊपर-नीचे चलना पड़ता है।
विज्ञापन
....
नैनीताल में और दिलचस्प हो जाता है गोल्फ
नैनीताल। नैनीताल के गोल्फ मैदान में गोल्फ और अधिक दिलचस्प होता है, क्योंकि यहां गोल्फ कोर्स के होल दिखाई नहीं देते। पेड़ों के बढ़ते आकार के कारण बॉल को सीधे गोल्फ होल तक पहुंचाना मुश्किल होता है। जिस वजह से देशभर के गोल्फर इस गोल्फ मैदान में खेलने पहुंचते हैं। देश के सबसे कठिन गोल्फ कोर्स में नैनीताल के गोल्फ मैदान का नाम आता है।
....
- नैनीताल राजभवन में हर साल गवर्नर्स गोल्फ कप प्रतियोगिता का आयोजन होता है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल के द्वारा किया जाता है। जिसके बाद सीनियर और जूनियर नेशनल गोल्फ प्रतियोगिता, इंटर स्कूल गोल्फ कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार संक्रमण के चलते इन सभी प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है।
-रिटायर्ड कर्नल हरीश चंद्र साह, कैप्टन राजभवन गोल्फ कोर्स।