फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This is the second death in two days due to a tiger attack in Ramnagar

Uttarakhand Tiger Attack: रामनगर में दो दिन में बाघ के हमले से दूसरी मौत, लोगों में दहशत और गुस्सा

Sun, 04 Jan 2026 09:40 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Jan 2026 09:40 PM IST
सार

 रामनगर में बाघों की दहशत बढ़ती जा रही है। शनिवार को बाघ के हमले में जान गंवाने वाली सुखिया देवी की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार को बाघ ने एक और जान ले ली। इससे क्षेत्र के लोगों में खौफ और गुस्सा है।

विज्ञापन
This is the second death in two days due to a tiger attack in Ramnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के भलोन गांव में बाघ के हमले से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी 30 वर्षीय अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई। श्रमिक जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के लिए आया हुआ था।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुड्डू पाठक के फार्म के पास एक नाले के समीप बाघ ने अचानक श्रमिक पर हमला कर उसे उठा लिया। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed