फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be six new power station in Kumaon

कुमाऊं में बनेंगे छह नए बिजली घर

Wed, 24 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 24 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन

वितरण व्यवस्था में सुधार और लो वोल्टेज की समस्या से कुमाऊं के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। कुमाऊं में छह नए बिजली घरों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। जबकि सात बिजली घरों का काम चल रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता एचके गुरुरानी ने बताया नैनीताल जिले में 13 बीघा में आठ एमवीए के दो उपकेंद्रों का काम चल रहा है। जबकि पटवाडांगर में पांच एमवीए के दो और कानिया में पांच एमवीए के दो उपकेंद्र प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर में कुंडा में आठ एमवीए के दो, अलीगंज रोड काशीपुर में आठ एमवीए के दो और इटावा में आठ एमवीए के दो उपकेंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जबकि बरहैनी में आठ एमवीए के दो, महुवाखेड़ागंज में आठ एमवीए के दो और जसपुर द्वितीय में आठ एमवीए के दो उपकेंद्रों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर में रीमा बनलेख में पांच एमवीए के एक उपकेंद्र का काम चल रहा है। अल्मोड़ा जिले में जैंती में पांच एमवीए का एक और मोहनरी में पांच एमवीए के एक उपकेंद्र का काम निर्माणाधीन है। जबकि देघाट में पांच एमवीए का एक उपकेंद्र प्रस्तावित किया गया है।


गुरुरानी ने बताया स्वीकृति मिलते ही नए उपकेंद्रों का निर्माण शुरू हो जाएगा। नए बिजलीघर बनने से वोल्टेज में सुधार होगा साथ ही वितरण व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed