फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be a survey of the carrying capacity of Nainital and Bhowali

तैयारी: नैनीताल और भवाली की धारण क्षमता का होगा सर्वे, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड जुटाएगा आंकड़ें

Fri, 11 Jul 2025 10:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Jul 2025 10:35 AM IST
सार

आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव से जूझ रहे नैनीताल और भवाली की धारण क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) का सर्वे होगा। शासन ने इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
There will be a survey of the carrying capacity of Nainital and Bhowali
नैनीताल

विस्तार

आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव से जूझ रहे नैनीताल और भवाली की धारण क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) का सर्वे होगा। शासन ने इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए नैनीताल और भवाली मार्ग पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसी तरह का सर्वे बाबा नीब करौरी कैंची धाम में भी किया जाएगा। सर्वे के बाद शासन यहां आने वाले लोगों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था लागू कर सकता है।

विज्ञापन

गर्मियों में नैनीताल शहर में रोजाना 7500 चार पहिया वाहन आते हैं। हर वाहन में औसतन चार पर्यटक सवार रहते हैं। पर्यटन सीजन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन को हर सप्ताहांत ट्रैफिक प्लान लागू करना पड़ता है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर बिना होटल बुकिंग वाले पयर्टकों के वाहनों को रूसी बाईपास पर रोक दिया जाता है। वाहनों को वहीं पार्क कराने के बाद पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा जाता है। कैंचीधाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या बेहिसाब बढ़ने के कारण भवाली नगर पर भी अत्यधिक दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए शासन की ओर से उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड से नैनीताल, कैंची धाम और भवाली का सर्वे कराया जाएगा। इन मार्गों पर वाहनों की गणना के लिए सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

नैनीताल में पार्किंग की स्थिति

पार्किंग स्थल     वाहन क्षमता

खेल मैदान             350

केएमवीएन             150

सूखाताल             150

अशोका             80

बीडी पांडे             40

कलेक्ट्रेट             200

मेट्रोपोल             100

92 होटलों में है पार्किंग की व्यवस्था
नैनीताल में 320 होटल व होम स्टे पर्यटन विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें करीब साढ़े चार हजार कमरे हैं। मात्र 92 होटलों व होम स्टे में पार्किंग की व्यवस्था है। इन होटलों में करीब 1,330 वाहन पार्क हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल, कैंचीधाम और भवाली की धारण क्षमता का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए शासन ने उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी है। इन शहरों के मार्गों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। सर्वे के बाद पर्यटकों के पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने पर शासन की ओर से फैसला लिया जाएगा। -वंदना, जिलाधिकारी, नैनीताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed