फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be a close contest between ABVP and the black flag.

Nainital News: एबीवीपी और काला झंडे के मध्य होगी कांटे की टक्कर

Fri, 26 Sep 2025 05:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Sep 2025 05:12 AM IST
सार

नैनीताल के डीएसबी परिसर में 27 सितंबर को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी और काले झंडा गुट के बीच सीधी टक्कर होगी। इस बार एनएसयूआई ने प्रत्याशी नहीं उतारा है, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।

विज्ञापन
There will be a close contest between ABVP and the black flag.

विस्तार

नैनीताल। डीएसबी परिसर में 27 सितंबर को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और काला झंडा गुट के बीच टक्कर होगी। इस बार एनएसयूआई ने अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। एबीवीपी से तनिष्क मेहरा और काले झंडे से करन सती मैदान में हैं।
विज्ञापन


डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में बीते कई वर्षों से एनएसयूआई और एबीवीपी के पास छात्रसंघ अध्यक्ष की कमान रही है। वर्ष 2018 में भीतरघात के चलते एबीवीपी दो गुटों में बंट गई थी। तबन निर्दलीय प्रत्याशी महेश सिंह महर ने एबीवीपी और एनएसयूआई को हराकर दस वर्ष पुराना इतिहास दोहराया था।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2019 में एबीवीपी के विशाल वर्मा ने 1333 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव नहीं हो पाए। वर्ष 2022 में काले झंडे ने शुभम बिष्ट पर दांव खेला और बिष्ट ने छात्र संगठनों की आपसी कलह का फायदा उठाते हुए 434 मतों से जीत दर्ज की। डीएसबी के पांच हजार मतदाता शनिवार को अपनी सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed