फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There were passengers in the bus, the bus was sent back due to tire failure

Nainital News: बस में थी सवारियां, टायर खराब होने के चलते बस वापस भेजी

Thu, 04 Apr 2024 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
There were passengers in the bus, the bus was sent back due to tire failure
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। दिल्ली जाने के लिए सवारियों को लेकर तैयार खड़ी रोडवेज बस के टायर में गड्ढे मिलने पर सवारियों को उतार दिया गया। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की मुस्तैदी से खराब टायर वाली अनुबंधित बस को बस स्टेशन पर ही पकड़ लिया गया। टायर में खराबी के कारण हादसा भी होने की आशंका थी। दरअसल बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली जाने के लिए हल्द्वानी डिपो की बस रोडवेज बस स्टेशन में खड़ी थी। बस में सवारियां भी बैठ गई थी। इसी बीच परिवहन निगम के एक कर्मचारी ने बस के पिछले टायर में दो जगह गड्ढे देखे। इन गड्ढों से तार भी नजर आ रहे थे। मामले की जानकारी एआरएम को मिलने पर निगम के कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया। बस के पिछले टायर में दो-तीन जगह पर गड्ढे नजर आए। इस पर उन्होंने चालक से जानकारी मांगी। हालांकि चालक ने कहा कि इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। मगर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को कैंसिल कर दिया गया। बस स्टेशन इंचार्ज इंदिरा भट्ट ने बताया कि बस के टायर में कमी थी जिसकी शिकायत मिलने के बाद बस को रोक दिया गया। बस चालक से टायर बदलवाकर आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed