फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was hustle and bustle of tourists in Nainital during the weekend.

Nainital News: वीकेंड में नैनीताल में रही सैलानियों की चहल पहल

Mon, 16 Dec 2024 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 16 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
There was hustle and bustle of tourists in Nainital during the weekend.
नैनीताल। सप्ताहंत के चलते शनिवार के बाद रविवार को भी नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते शहर की सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। वहीं नैनीताल के आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ लगी रही, जिसके चलते पर्यटन कारोबारियों ने अच्छा कारोबार किया।
विज्ञापन

नगर की मॉलरोड, पंतपार्क, चाट बाजार, जू, बॉटनीकल गार्डन, वाटर फाॅल और हिमालय दर्शन क्षेत्र में पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही। साथ ही नौकायन भी किया। पर्यटकों की भीड़ के चलते नगर की सड़कों में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मॉलरोड और मस्जिद तिराहे पर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि रविवार को पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाई गई थी। अभी पर्यटकों की संख्या ज्यादा न होने के चलते यातायात शहर से बाहर नहीं रोका जा रहा है। नगर के सभी पार्किंग स्थल पैक होने के बाद ही अस्थाई पार्किंग स्थलों में पर्यटकों के वाहनों को रोका जाएगा। बताया कि क्रिसमस और नववर्ष की व्यवस्थाएं बनाने से पहले कारोबारियों के साथ बैठक की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed