फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft in Haldwani

मनोचिकित्सक के घर में चोरी, करीब 10 लाख के जवरात और नकदी ले उड़े चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Theft in Haldwani
महिला चिकित्सक के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। परिवार के साथ घूमने के लिए मथुरा गईं मनोचिकित्सक के घर से चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। चोरी के बाद सीसीटीवी की डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम को मौके से कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

बरेली रोड तल्ली हल्द्वानी स्थित उमंग कॉलोनी के आनंद विहार की रहने वाली विनीता कपूर काठगोदाम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मनोचिकित्सक हैं और उनके पति शिव कपूर शहर के बड़े व्यापारी हैं। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले दंपती अपनी दोनों बेटियों के साथ मथुरा गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब काम करने वाली सुनीता गमलों में पानी डालने के लिए पहुंची तो घर के मेन गेट का निचला हिस्सा कटा देखकर हैरान रह गई। उसने पड़ोसियों को बुलाया। घटना की सूचना पर मंडी पुलिस व अन्य अधिकारी भी फॉरेंसिक टीम के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि ड्राइंग रूम और बेडरूम खुला पड़ा था और अलमारियां टूटी थीं। घर की पहली मंजिल पर बेडरूम के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस के मुताबिक चोरों ने घर में रखी करीब पांच लाख की नकदी और करीब पांच लाख के जेवरातों पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

बेड पर पड़ा मिला सौ, पांच सौ का एक-एक नोट और सिक्कों की पोटली
पुलिस के साथ जांच के दौरान घर पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि बेड पर सिक्कों से भरी पोटली, सौ और पांच सौ रुपये का एक-एक नोट पड़ा मिला है।
कॉलोेनी के परिवारों में दहशत
कॉलोनी में मकान तो कई बने हैं लेकिन रहने वाले परिवार केवल सात हैं। ज्यादातर घरों में केवल बुजुर्ग दंपती ही रह रहे हैं। कॉलोनी में कुछ घर खाली पड़े हैं और रात में वहां अंधेरा छाया रहता है। चोरी की घटना से आसपास रहने वाले बुजुर्ग दंपतियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में किया था बदलाव, चोर ले गए डीवीआर
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया मथुरा जाने से पहले दंपती ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ बदलाव किया था। चोर भी इतने शातिर निकले कि चोरी के बाद डीवीआर भी अपने साथ ले गए। डीवीआर नहीं होने की वजह से पुलिस को जांच पड़ताल में भी दिक्कतें आ रही हैं।
पुलिस की मुस्तैदी पर भी उठ रहे सवाल
कॉलोनी में चोरी से लोगों में डर बना है। घटना से स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर देर रात आसपास के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग टीम कहां थी। चोरी की घटनाएं शहर में बढ़ती ही जा रही हैं। कई मामले सामने आने के बावजूद भी पुलिस मुस्तैद नहीं दिखाई पड़ती।

फॉरेंसिक टीम को मिले पैर और हाथ के निशान
चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम को घर में खड़ी स्कूटी पर हाथों और उसके पास पैरों के निशान मिले हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने अंदर आते या चोरी के बाद भागते समय दीवार कूदने का प्रयास किया होगा।
चोरी की सूचना पर मौके से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। दंपती के आने पर तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
- पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed