फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The woman who was crying out of labor pains on the road did not get help, so her husband made the delivery at home

सड़क पर प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला मदद नहीं मिली तो पति ने घर पर ही करा दी डिलीवरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The woman who was crying out of labor pains on the road did not get help, so her husband made the delivery at home
अपनी बच्ची और पति के साथ सुनीता यादव । - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। लॉकडाउन एक गर्भवती महिला के लिए भारी पड़ गया। वह प्रसव पीड़ा से सड़क कहराती रही। कई लोग गुजरे मगर किसी ने मदद नहीं की। बाद में उसके पति ने घर पर ही डिलीवरी करा दी। रविवार सुबह पार्षद को इसकी जानकारी हुई उन्होंने महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी राजेश यादव ने बताया कि वह दो महीने पहले दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए हल्द्वानी आया था। इस समय आरटीओ रोड पर रहकर दिहाड़ी का काम करता है। उसके पास मोबाइल नहीं है। शनिवार को उसकी पत्नी सुनीता यादव को प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल जाने के लिए वह डेढ़ बजे आरटीओ रोड पर खड़ा हुआ। इस दौरान कई दोपहिया वाहन गुजरे।
विज्ञापन

उन्हें रोककर मदद मांगी गई लेकिन कोई नहीं पसीजा। दो घंटे सड़क पर रहने के बाद जब पत्नी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई तो वह उसे लेकर घर पहुंच गया। देर शाम करीब सात बजे पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। मजबूरी में उसने खुद ही पत्नी का प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह उसने मकान मालिक अब्दुल कवि को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पार्षद रवि जोशी फरिश्ता बनकर आए। उन्होंने खाने का सामान उपलब्ध कराया और पत्नी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed