फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The weather took a turn as the cold increased and there was fog.

Nainital News: मौसम ने ली करवट ठंड बढ़ने के साथ छाया रहा कोहरा

Fri, 29 Dec 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn as the cold increased and there was fog.
नैतीताल/गरमपानी। नगर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से नगर में काफी ठंड महसूस की गई। बादलों के छाने से बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से नगर में धूप खिली हुई थी लेकिन बृहस्पतिवार से नगर का मौसम बिगड़ने लगा है। दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए जिसके चलते ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड से बचने के लिए जहां स्थानीय लोगों ने अलाव का सहारा लिया, वहीं पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। ठंड बढ़ने के चलते चाय की दुकानों में भी भीड़ रही। मौसम का मिजाज देख लोग जल्द ही बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बेतालघाट और आसपास के क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। साथ ही गरमपानी, व्यासी, डोबा, नौणा, बिछने, ज्याड़ी, काकड़ीघाट की तरफ भी बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed