फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The trophy went to Almora

अल्मोड़ा ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Fri, 27 May 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Fri, 27 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The trophy went to Almora
चैंपियन टीम - फोटो : अमर उजाला
 डीएसए एवं एनटीजी के सहयोग से चल रही सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अल्मोड़ा ने जीत लिया है। फाइनल में अल्मोड़ा ने चंपावत को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया। मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के पूर्व क्रीड़ाधिकारी घनश्याम लाल साह ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन


डीएसए मैदान में शाम को पांच बजे से चंपावत और अल्मोड़ा के बीच फाइनल मैच खेला गया। खेल समाप्ति तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। उसके बाद पेनाल्टी स्ट्रोक में भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। बाद में सडन डेथ में अल्मोड़ा ने एक जबकि चंपावत की टीम गोल नहीं कर सकी। चंपावत से प्रदीप, रोहित व कमल जबकि अल्मोड़ा से पवन रितिक ने एक-एक जबकि शुभम ने दो गोल किए। निर्णायक मोहित रावत और अमित कुमार तथा स्कोरर विजय बहुगुणा थे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अल्मोड़ा के शुभम पाल व पवन कनवाल, काशीपुर के राजीव कुमार जबकि नैनीताल के विजय फर्त्याल को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। नैनी एवार्ड के रूप में चंपावत के प्रदीप बिष्ट, जबकि पूर्व में रांची में हुई जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में नैनीताल की दो छात्राओं राधा नेगी व प्रियंका बिष्ट के रनरअप रहने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। समारोह में डीएसए के महासचिव अजय साह, चंद्र लाल साह, एससी साह जगाती, दीवान रौतेला, भुवन बिष्ट, अहमद सिद्दीकी, धीरज बिष्ट, अय्यूब खान, अर्जुन बिष्ट, राजेश बिनवाल लाली आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed