फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The transporter was looted by UP miscreants

ट्रांसपोर्टर को यूपी के बदमाशों ने लूटा था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The transporter was looted by UP miscreants
हल्द्वानी में पुलिस की गिरफ्त में शिवालिक पुरम हल्दुचौड़ में लुट के आरोपी। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। लालकुआं के ट्रांसपोर्टर को यूपी के बदमाशों ने लूटा था। लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। ट्रांसपोेर्टर से लूटे गए एक लाख 500 रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिए गए हैं। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार, बाइक, तीन तमंचा, एक देशी रिवाल्वर बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस इस मामले में स्थानीय मुखबिर सहित दो लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि शिवालिक पुरम निवासी ट्रांसपोर्टर राजाराम शर्मा ने 26 फरवरी को तहरीर दी थी कि कार में आए बदमाशों नेे उनके बैग से डेढ़ लाख रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर, नौ जिंदा कारतूस, रिवाल्वर का लाइसेंस, आधार कार्ड, डीएल, पैन कार्ड की छायाप्रति लूट ली है। लालकुआं पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एसपी देवेंद्र सिंह पिंचा और एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं और हल्द्वानी के निर्देशन में पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई। लालकुआं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में लगाई गई। एसओजी की टीम सर्विलांस पर थी। टीम ने ऊधमसिंह नगर, यूपी के बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

बरेली से पकड़े गए चार आरोपी
पुलिस ने आरोपी बरेली जिले के 89 लाजपतनगर निवासी दीपक बाजपेई और शाहजहांपुर जिले के बिलंदपुर गद्दूपुर सिंघोली निवासी अरुणेश कुमार सिंह को लालकुआं में शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया था। दोनों कार में सवार थे। दोनों ने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने रात में बरेली के सेटेलाइट में घेराबंदी कर चार आरोपियों बरेली जिले के भमोरा निवासी मुनेंद्र शर्मा, हरदोई जिले के मोहलिया शिवपार निवासी राजीव गुप्ता, बरेली जिले के बदायूं रोड गंगानगर कालोनी निवासी शोभित गुप्ता, शाहजहांपुर जिले के गधीयाना चुंगी जलालपुर पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले कमल किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास लूट के एक लाख 500 रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर और सात कारतूस के बरामद किए गए। साथ ही 315 बोर का तमंचा, आठ कारतूस, एक देसी रिवाल्वर, दो कारतूस, एक चाकू, घटना मे प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई। पुलिस अब एक और आरोपी प्रदीप कुमार और स्थानीय मुखबिर की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में लेकर आरोपियों को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों को ट्रांसपोर्टर के पास 15 से 20 लाख की रकम होने का अंदेशा था मगर वह डेढ़ लाख ही निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को मासिक पत्रिका का संपादक बता रहा दीपक
हल्द्वानी। लूट में प्रयुक्त कार दीपक बाजपेई की है, जो एक मासिक पत्रिका का खुद को संपादक बता रहा है। उसकी गाड़ी पर सत्ता पक्ष का झंडा और एडवोकेट भी लिखा था।

आईजी ने पांच हजार इनाम की घोषणा की
हल्द्वानी। आईजी अजय रौतेला ने लूट की घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में निरीक्षक सुधीर कुमार, मनोड रतूड़ी, सर्विलांस टीम के किशन शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सिंह, मुनव्वर हुसैन, उपनिरीक्षक संजय बृजवाल, कमित जोशी, संजीत राठौर, दिनेश जोशी, सिपाही आनंद पुरी, तरुण मेहता, सुरेंद्र सिंदे और वीरेंद्र चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed