{"_id":"570420434f1c1b2f39c81139","slug":"the-thumb-will-be-on-milan-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठे के मिलान पर ही मिलेगा सरकारी राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठे के मिलान पर ही मिलेगा सरकारी राशन
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत चयनित दो दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन लगाकर राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की शुरुआत की है। चयनित दुकानों के उपभोक्ताओं को अब अंगूठे के मिलान पर ही राशन दिया जायेगा।
खाद्य पूर्ति विभाग ने मंगलवार को तिकोनिया स्थित जनता उपभोक्ता भंडार और सस्ता सरकारी गल्ला विक्रेता जवाहर नगर की दुकान में बायोमेट्रिक मशीन को स्टाल किया है। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के अनुसार इलेक्ट्रानिक कारपरेशन आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा मशीनों को तैयार किया गया है। मशीन में 512 जीबी के रैम होने के साथ ही चार जीबी की इंटरनल मैमोरी है। साथ ही एसडी कार्ड के माध्यम से भी चार जीबी का डाटा सेव किया जा सकता है। मशीन की खासियत है कि यह आनलाइन व आफलाइन दोनों ही मोड में काम करेगी।
मशीन में उपभोक्ता द्वारा थंब इंप्रेशन के बाद मशीन में आधार नंबर की पुष्टि होने पर ही उसे दुकान से राशन मिलेगा। राशन लेने के बाद उपभोक्ता को स्लिप मिलेगी जिसमें दुकानदार का नाम, स्थान, यूनिट की संख्या, कार्डधारक का नाम व लिये गये राशन के मूल्य के साथ ही शेष राशन का ब्यौरा अंकित होगा। कोटे का बचा हुआ राशन उपभोक्ता बाद में ले सकता है लेकिन अगले माह में लेने पर कोटा लैप्स हो जायेगा। जिसके लिए उपभोक्ता को उसी माह में राशन लेना आवश्यक होगा। दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन लगने के बाद उपभोक्ता और दुकानदार पर सीधे बंगलूरू से नजर रखी जायेगी। मशीन में थंब इंप्रेशन के बाद उपभोक्ता का आधार नंबर सेंट्रल सर्वर बंगलूरू से लिंक हो जायेगा।