{"_id":"57d9b2994f1c1bc372d4788c","slug":"the-three-day-international-yoga-festival-in-jageshwar-from-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर में तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर में तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पांच से
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
ee
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंडलायुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि 5 से 7 अक्तूबर तक जागेश्वर (अल्मोड़ा) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां समय से पूरी कर लें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग महोत्सव में विदेशी पर्यटक भी हिस्सा लेते हैं, लिहाजा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और उच्च स्तर की हों। प्रभारी मंडलायुक्त रावत यहां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंनेे कहा कि योग महोत्सव के लिए वाटर प्रूफ टेंट और बायो शौचालय की व्यवस्था की जाए और महोत्सव स्थल में बिजली, पानी और साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम हों। रावत ने अल्मोड़ा के एसएसपी को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान अस्थाई पुलिस चौकी बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्थानीय भोजन और हस्तशिल्प उत्पादों के भी स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। उन्होंने निगम के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि योग महोत्सव के होल्डिंग, पोस्टर, बैनर, ब्रॉशर व समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करें और महोत्सव की डाक्यूमेंट्री भी बनाएं, ताकि उसे वेबसाइट और यू-टूयूब पर अपलोड किया जा सके।
बैठक में एसएसपी अल्मोड़ा केएस नगन्याल, निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, प्रबंधक डीके शर्मा, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, परमार्थ निकेतन के प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा और अल्मोड़ा के एसडीएम मौजूद थे। ब्यूरो