फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The telescope was activated

एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन हुई एक्टीवेट

Thu, 31 Mar 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवस्थल/ओखलकांडा (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, देवस्थल/ओखलकांडा (नैनीताल)। Updated Thu, 31 Mar 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
The telescope was activated
दूरबीन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

देवस्थल/ओखलकांडा (नैनीताल)। केंद्रीय साइंस एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा है कि एशिया की सबसे बड़ी टेलीस्कोप का देश को समर्पित होना पूरे देश के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि 3.6 मीटर व्यास वाली दूरबीन की स्थापना के बाद भारत सरकार दुनिया की सबसे बड़ी 30 मीटर व्यास वाली दूरबीन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है और इस दूरबीन को वर्ष 2023 तक स्थापित कर लिया जाएगा। डॉ. हर्षवर्द्धन बुधवार को देवस्थल में एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास वाले टेलीस्कोप के रिमोट टेक्निकल एक्टीवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।

विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि विज्ञान के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण यह टेलीस्कोप उत्तराखंड के ओखलकांडा जैसे दूरस्थ गांव में लगाई स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका, कनाडा और जापान के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी 30 मीटर व्यास वाली दूरबीन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में भारत 1300 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, जो 2023 तक संभवत: लद्दाख क्षेत्र में स्थापित करा दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि 30 मीटर व्यास की दूरबीन की इस परियोजना में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर भारत में ही बनाए जा रहे हैं, जो हमारी वैज्ञानिक क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवस्थल में स्थापित दूरबीन पूरे देश के खगोल वैज्ञानिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और निश्चित ही वह अपने इस मिशन में कामयाब होंगे। इससे पूर्व एरीज के निदेशक डॉ. वहाबउद्दीन ने 3.6 मीटर व्यास वाली दूरबीन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को वैज्ञानिक पीसी अग्रवाल, डॉ. पृथ्वीराज और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने भी संबोधित किया। इस दौरान देवस्थल परियोजना के परियोजना प्रबंधक डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. मनीष नाजा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. उमेश दुम्का, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. चंद्रप्रकाश, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. भरत सिंह रावत, डॉ. स्नेहलता समेत अन्य वैज्ञानिक, शोधार्थी और स्थानीय लोग मौजूद थे। 

देवस्थल (ओखलकांडा)। ब्रेसेल्स में मौजूद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मेशेल को एशिया की इस सबसे बड़ी दूरबीन को बुधवार शाम 6:45 बजे बटन दबाकर एक्टीवेट करना था, लेकिन एन वक्त पर इंटरनेट कनेक्टीविटी में खराबी के चलते दोनों प्रधानमंत्रियों को करीब सवा घंटे तक इंतजार करना पड़ा। करीब सात बजे कनेक्टिविटी सही मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर इस दूरबीन को एक्टीवेट किया।


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम और भारत दोनों देशों के खगोल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को सफल बनाने में दोनों देशों की सरकारों के साथ साथ बेल्जियम की एमौस कंपनी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एमोस कंपनी के सीईओ को भारत आने का भी न्यौता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed