{"_id":"6b006d808ad17bc1c00e2a0e","slug":"details-of-contract-and-outsourcing-arrangements-sought-from-the-state-government-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा संविदा-आउटसोर्सिंग का पूरा ब्योरा, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा संविदा-आउटसोर्सिंग का पूरा ब्योरा, दिए निर्देश
Fri, 20 Nov 2026 09:25 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:25 PM IST
सार
नैनीताल हाईकोर्ट ने 13 साल से कार्यरत कर्मचारी को सेवा से हटाए जाने के मामले में राज्य सरकार से संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का ब्योरा तलब किया है और दो सप्ताह में शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में संविदा, उपनल और आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकारी विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति के मामले में 13 वर्षों तक सरकार के साथ काम करने के बाद एक कर्मचारी को सेवा से हटाए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का ब्योरा तलब किया है। कोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह के भीतर शपथपत्र दाखिल कर सरकार की अब तक की सभी संबंधित नीतियां और आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सूची पेश करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
मामले के अनुसार याचिकाकर्ता मनीष ध्यानी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह पिछले 13 वर्षों से उत्तराखंड सरकार के साथ सेवाएं दे रहे थे, लेकिन इतने लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्हें अचानक सेवा से हटा दिया गया। जो गलत है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इसे केवल एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सरकारी विभागों में संविदा, उपनल और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की वैधानिकता पर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने इस संबंध में पूछा कि क्या राज्य सरकार संविदा, उपनल अथवा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारियों को नियुक्त कर सकती है।
विज्ञापन
न्यायालय ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि सरकार की संविदा नियुक्ति, उपनल और आउटसोर्सिंग से संबंधित अब तक लागू की गई सभी नीतियों का पूरा विवरण शपथपत्र के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके अलावा सरकार के साथ काम कर रहे ठेकेदारों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सूची भी अदालत में दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
