{"_id":"5702b7dd4f1c1b205ec81161","slug":"the-shutters-of-the-shops-were-not-against-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नहीं उठे दुकानों के शटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नहीं उठे दुकानों के शटर
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड कारोबार पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने और दो लाख के आभूषण की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश बंद के आह्वान पर सोमवार को हल्द्वानी शहर में बंद पूरी सफल रहा।
मुख्य बाजार के अलावा रामपुर रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड की दुकानों के शटर नहीं उठे। बाजार में दुकानें पूरी तरह बंद होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि नैनीताल रोड के कई शोरूम दोपहर बाद खुल गए थे। पेट्रोल पंप और दवाओं की दुकानों के साथ-साथ चाय, फल आदि की दुकानें खुली रहीं। व्यापार मंडल और ग्रीन सिटी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन ने जुलूस निकाल कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। हल्द्वानी में बाजार के साथ-साथ वाहनों एवं अन्य शोरूम बंद होने से 50 से 55 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
स्वर्णकार व्यवसायियों की एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने की मांग के समर्थन में प्रदेश बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को सुबह ही व्यापारी टोली बनाकर घूमने लगे थे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और स्वर्णकार व्यवसायियों ने पैदल एवं बाइक से घूमकर बाजार बंद कराया। देवलचौड़ तक दुकानें बंद थीं। बरेली रोड पर भी दुकानें बंद रहीं। व्यापारी नेताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार ने शीघ्र सर्राफा व्यवसायियों की मांग को पूरा नहीं किया तो किसी भी संघर्ष के लिए सभी व्यापारी एकजुट हैं।
विज्ञापन
बाद में ग्रीन सिटी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, मर्चेंट एसोसिएशन ने इस संबंध में वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एवं सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री नवीन भगत, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला मंत्री जगदीश बवाड़ी, संयुक्त महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, नदीम खान, देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, महामंत्री अमरजीत सिंह चड्ढा, नगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं महामंत्री विरेंद्र गुप्ता, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल दत्त जंतवाल, महामंत्री केशव दत्त पलड़िया, मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण बंसल, कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, प्रदेश महामंत्री जीवन सिंह कार्की, शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेंद्र नागर ने बंद में सहयोग देकर सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय प्रवक्ता विरेंद्र गुप्ता ने स्वर्णकार व्यापारियों के समर्थन में उत्तराखंड प्रदेशव्यापी बंद की सफ लता के लिए सभी जिला एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारियों, व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता बहुत जरूरी है। सोमवार के ऐतिहासिक बंद को देखते हुए केंद्र सरकार को सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि कोई भी नीति व्यापारी एवं आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लागू की जाए। बंद को सफल बनाने में स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री कौशल किशोर वर्मा, कुमाऊं मंडल महामंत्री दिगंबर वर्मा, दिनेश वर्मा, लवीस वर्मा, घनश्याम रस्तोगी, मुकेश खंडेलवाल, सतीश भोला, संरक्षक नरेश अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
टीपीनगर गेट पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ ने सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को कारोबार पूरी तरह बंद कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक माह से देशभर में चल रहे सर्राफा व्यवसायियों के आंदोलन की सरकार अनदेखी न करे। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, इंद्रपाल सिंह भसीन, सोनी सब्बरवाल, हाजी नफीस अहमद, राजेश पुरी, दलजीत सिंह कोहली, रामसिंह जंगपांगी, रहीस कबाड़ी, नदीम अंसारी, बिट्टू गुजराल, कल्लू, विनोद आनंद आदि थे।