{"_id":"57a8e33d4f1c1b1562ee4bbe","slug":"the-probe-pulse-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":" दाल के रेट को लेकर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल के रेट को लेकर जांच
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने दाल के रेट में भिन्नता को लेकर नैनीताल रोड में ईजी डे और विशाल मेगा मार्ट की जांच की। इसमें अरहर के दाम में खासकर काफी अंतर मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने रेटों की भिन्नता दूर करने और नये रेट अपडेट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार बाजार में अरहर दाल 110 से 130 के बीच है, जबकि विशाल मेगा मार्ट पैकड को 185 में और खुली दाल को 148 तक बचे जा रहा है, यह काफी अंतर है। कमोबेश यही स्थिति ईजी डे की भी है।
विज्ञापन
उड़द, चना आदि दालों में 5 से 10 रुपये का अंतर मिला है। इनको सुधार करने का निर्देश संबंधित विक्रेताओं को दिया गया है।