{"_id":"570806754f1c1bd872c8112a","slug":"the-new-year-get-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरा ने आयोजित किया नूतन वर्ष मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरा ने आयोजित किया नूतन वर्ष मिलन समारोह
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
मिला सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नवसंवत्सर के मौके पर पारंपरिक लोक संस्था परंपरा की ओर से 21वां भारतीय नूतन वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हमारी संस्कृति के मूल पहरूवे विषयक गोष्ठी हुई और पंचांग का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृतिकर्मी विश्वभंर नाथ साह सखा ने नवसंवत्सर के बारे में बताया। आयोजकों की ओर से भारत और नेपाल की सांझा संस्कृति के संवाहक के रूप में महेश बराल और कव्वाल गायक राजकिशोर उर्फ ताऊ कव्वाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के आचार्य बसंत जोशी ने इस वर्ष का वार्षिक राशिफल सुनाया। इस मौके पर आचार्य केसी सुयाल, परंपरा संस्था के निदेशक बृजमोहन जोशी, डा. अनिल कार्की, मनोज जोशी, कमला जोशी, अनुभा जोशी, पर्णा जोशी, नवीन जोशी, गीता कपिल, महेश जोशी, पृथ्वीराज सिंह, नवीन चंद्र जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन