{"_id":"68c87d91fd149e6b5e0b4e60","slug":"the-new-office-of-transport-department-will-be-airy-haldwani-news-c-8-1-hld1044-636928-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK NEWS: हवादार होगा परिवहन विभाग का नया दफ्तर, नए ऑफिस के लिए बनी थी 20 करोड़ रुपये की DPR; अब हुआ संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK NEWS: हवादार होगा परिवहन विभाग का नया दफ्तर, नए ऑफिस के लिए बनी थी 20 करोड़ रुपये की DPR; अब हुआ संशोधन
Tue, 16 Sep 2025 10:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:50 AM IST
सार
कुसुमखेड़ा स्थित परिवहन विभाग का कार्यालय जल्द नए रूप में नजर आएगा। इसके लिए पहले से बनी डीपीआर को भी संशोधित करने के लिए कहा गया। अब 20 करोड़ की डीपीआर को नए सिरे से बनाया जाएगा। ऐ
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुसुमखेड़ा स्थित परिवहन विभाग का कार्यालय जल्द नए रूप में नजर आएगा। बीते दिनों दौरे पर आए अपर आयुक्त ने नए कार्यालय भवन को पूरी तरह वेंटिलेशन युक्त कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए पहले से बनी डीपीआर को भी संशोधित करने के लिए कहा गया। अब 20 करोड़ की डीपीआर को नए सिरे से बनाया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें लागत 20 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ हो जाएगी। नए ऑफिस बनने से लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
दफ्तर हो चुका है पुराना
अभी परिवहन विभाग का आफिस पुराना हो गया है। बरसात में यहां पानी लग जाता है। यदि किसी को ड्राइविंग टेस्ट के लिए आना हो तो उसे बरसात में कीचड़ पर फिसलने का डर होता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग का नया कार्यालय बनाया जाना है। पूर्व में कार्ययोजना बनाई गई लेकिन अब इसे हवादार और जरूरत पड़ी तो तीन मंजिला करने के लिए कहा गया है। ऐसे में नए सिरे से प्रोजेक्ट बनेगा। इससे लागत बढ़ने की संभावना है। - बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन