{"_id":"5852d5474f1c1b896064ab73","slug":"the-municipal-team-indecency-with-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम के साथ अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण्ा हटाने के दौरान महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की ओर से पंत पार्क से लेकर नयना देवी मंदिर तक लगाए गए फड़-खोखों को हटाने के लिए पालिका ने बृहस्पतिवार को अचानक अभियान चलाया। पालिका के प्रभारी ईओ जगदीश चंद्रा के मुताबिक फड़ खोखे वालों ने अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं पालिका द्वारा जब्त सामान को भी ट्रक से नीचे उतार दिया। बताया कि मामले की लिखित तहरीर उन्होंने कोतवाली में दे दी है। दूसरी ओर शाम को फिर पंत पार्क में फड़ खोखे लग गए।
बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक पंत पार्क से लेकर नयना देवी मंदिर तक फड़ खोखे लगाने पर मनाही है, लेकिन लंबे समय से इन क्षेत्रों में फड़ खोखे लग रहे हैं। पालिका की ओर से उन्हें हटाया जाता है, लेकिन कुछ घंटों बाद फिर फड़ खोखे लग जाते हैं। कुछ दिन पूर्व जब डीएम दीपक रावत ने भी अचानक शाम को क्षेत्र का भ्रमण किया तो उन्हें भी फड़ खोखे लगे दिखे उन्होंने मामले में ईओ को निर्देश दिए। उसके बाद से ड्यूटी से नदारद मिले एक नियमित पालिका कर्मी को निलंबित कर दिया गया जबकि तीन आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं थी।
इधर बृहस्पतिवार सुबह से ही प्रतिबंधित स्थल पर फड़ खोखे सजे थे अपराह्न करीब डेढ़ बजे प्रभारी ईओ जगदीश चंद्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे औैर उन्होंने पालिका कर्मियों को फड़ खोखे हटाने और समान जब्त करने के निर्देश दिए। पालिका कर्मी ने कई लोगों का सामान ट्रक में लादना शुरु कर दिया। चंद्रा ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अगर कोई फड़ खोखे लगता है तो पालिका उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी। उन्होंने नगर वासियों को शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग देने को कहा है।