फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swine flu in Uttarakhand 31 people found infected in 22 days Health Department issues advisory to hospitals

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 22 दिनों में 31 लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 25 Aug 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 25 Aug 2026 04:00 AM IST
सार

उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू के मामले आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि जिला स्तर पर अस्पतालों में इंतजाम पुख्ता करें।

विज्ञापन
Swine flu in Uttarakhand 31 people found infected in 22 days Health Department issues advisory to hospitals
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और केरल के बाद अब उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले सामने आए हैं। अगस्त के महीने में अब तक प्रदेशभर में 31 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अलावा इलाज के लिए एसओपी भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 31 में से अधिकतर मरीज देहरादून के हैं। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने जिला स्तर पर इसकी निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज के मुताबिक सभी जिलों के सीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि जिला स्तर पर अस्पतालों में इंतजाम पुख्ता करें। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश देकर स्क्रीनिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है। मरीज में स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामने आने पर ही उसकी आवश्यक तौर पर एलाइजा जांच सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन


सीएम धामी सख्त: अधिकारियों को दिए निर्देश, राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखने चाहिए रोपवे के काम

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

एकीकृत रोग निगरानी परियोजना (आईडीएसपी) की ओर से स्वाइन फ्लू के मामलों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जहां से भी चार से अधिक मामले सामने आएंगे, टीम वहां जाकर स्क्रीनिंग करेगी। टीम में चार स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया है। इसमें एक फिजिशियन और एक विशेषज्ञ के अलावा दो अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।

 

अस्पताल व्यवस्थाएं करें दुरुस्त

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में चिकित्सा संस्थानों को चेताया गया कि इंफ्लुएंजा परीक्षण किट, पीपीआई, मास्क, वीटीएम वॉयल, ओसेल्टामिविर दवा, वेंटिलेटर के पर्याप्त इंतजाम रखना अनिवार्य है। सभी को इसकी समीक्षा करनी होगी। किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य वायरल जैसे दिखते हैं लक्षण

एम्स ऋषिकेश के इंटर्नल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अखिलेश कुमार के अनुसार स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने में सामान्य वायरल जैसे लगते हैं लेकिन लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके शुरुआती लक्षण सांस लेने में दिक्कत, अचानक बुखार, ठंड लगना, खांसी, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और अत्यधिक थकान के रूप में सामने आते हैं। इसके कुछ लक्षण सामान्य वायरल होने पर भी देखने को मिलते हैं। इस तरह के लक्षण सामने आने पर लोगों को बिना किसी देरी के एलाइजा जांच करानी चाहिए।

म्यूटेशन से नए रूप में सामने आता है वायरस

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.विजय भंडारी ने बताया कि वायरस किसी जीव की तरह पैदा नहीं होता, बल्कि अपने आनुवंशिक बदलाव यानि म्यूटेशन से नए रूप में सामने आता है। कई बार वायरस के अलग-अलग जीन मिलने से भी यह पैदा हो सकता है।

इंफ्लुएंजा एच1एन1 वायरस से निपटने के लिए सभी चिकित्सा इकाइयों को निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।
- विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed