फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The marks of all entrance tests in UOU will be same.

यूओयू में सभी प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के अंक एकसमान होंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
The marks of all entrance tests in UOU will be same.
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि की विद्या परिषद की 19वीं बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का समय और अंक एक जैसे होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि जिओ इंफॉर्मेटिक्स के सभी पाठ्यक्रम अब अर्थ एवं पर्यावरण विद्याशाखा के अंतर्गत आएंगे, पहले यह कंप्यूटर विज्ञान के अंतर्गत थे। साथ ही परिषद ने वर्तमान सत्र की परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित करने को कहा है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने की। बैठक में प्रोफेसर बीएस पठानिया, प्रो. डीपी सकलानी, प्रो. अभय सक्सेना, प्रो. एलके सिंह, प्रो. जेएस रावत, प्रो. आरसी मिश्र, प्रो. एचपी शुक्ल, प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. गिरिजा पांडे, सदस्य सचिव के रूप में कुलसचिव प्रो. गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed