{"_id":"61b26326594b1c0c833c887e","slug":"the-lottery-of-people-who-applied-the-second-dose-haldwani-news-hld447140534","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी डोज लगाने वाले लोगों की निकली लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी डोज लगाने वाले लोगों की निकली लॉटरी
विज्ञापन
कोविड वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने हेतु लॉटरी निकालती एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी। विज्ञप्?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के लिए जिला प्रशासन लोगों को प्रोत्साहित का रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने इनाम योजना चलाई है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बुधवार को लॉटरी निकाली।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि दूसरी डोज लगाने वालों को पहले चरण में 10 हजार लाटरी पर्चियां वितरित की गई थी। पहला पुरस्कार सबाना का मोबाइल निकला है। दूसरा पुरस्कार आदित्य कुमार का डिनर सेट, तीसरा खीमानंद जोशी का प्रेशर कुकर निकला है। संगीता देवी, जगदीश चंद्र, शादाब खान, त्रिवेंद्र कुमार, समरीन, कैशलेंद्र सिंह, दीपशिखा के नाम सांत्वना पुरस्कार हॉटकेश लॉटरी में निकले हैं। सभी विजेता 13 दिसंबर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगली लाटरी 16 दिसंबर को निकाली जाएगी।
कोविड प्रमाणपत्र में त्रुटि को सुधारें
हल्द्वानी। जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि नैनीताल जिले में कोविड-19 का टीका लगवा चुके लोग अपने प्रमाणपत्र की त्रुटि को सुधार सकते हैं। इसके लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर से कोविन पोर्टल पर लॉगइन किया जा सकता है। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि नाम संशोधन, जन्मतिथि, लिंग संशोधन, फोटो पहचान पत्र/संख्या संशोधन, मोबाइल नंबर संशोधन और टीकाकरण की तिथि के संशोधन के साथ ही अपने एक से अधिक प्रथम डोज प्रमाण पत्र को आपस में समावेश भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
132 सैंपल एनसीडीसी को भेजे गए
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले से 132 कोरोना सैंपल (जीनोम सीक्वेंसिंग) एनसीडीसी को भेजे गए हैं। देहरादून मेडिकल कालेज की लैब में 35 सैंपल को भेजा गया है। जिले में 186 विदेश से यात्रा कर लोग पहुंचे हैं। इसमें 76 लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका हे। जो लोग ट्रेस हुए हैं, उसमें 21 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है, जो निगेटिव आ चुकी है।
कोरोना का नया रोगी मिला
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का नया रोगी मिला है। कुमाऊं में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिले में कोई भी नया रोगी नहीं मिला है। उधर, मेडिकल कालेज परिसर में स्थापित पांच सौ बेड के अस्थाई जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल के छह महीने हो गए हैं। इसके आगे के संचालन को लेकर कोई निर्देश शासन स्तर से नहीं पहुंचे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि संचालन को लेकर निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।