फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The king sought a report on mining

खनन संबंधी रिपोर्ट राजभवन तलब की

Fri, 06 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Fri, 06 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The king sought a report on mining
सलाहकार - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल के दो सलाहकारों ने गुरुवार को यहां जिले के आला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों को गंभीरता से निपटाने के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न स्थानों पर होने वाले अवैध खनन को  लेकर दोनों सलाहकार बेहद गंभीर नजर आए। उन्होंने खनन की रिपोर्ट शुक्रवार तक राजभवन भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्य अतिथि गृह में हुई बैठक के दौरान सलाहकार रविंद्र सिंह ने गत वर्ष की जिला योजना, राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं में हुए व्यय समीक्षा की। जिलाधिकारी दीपक रावत विभिन्न योजनाओं में हुए खर्च की जानकारी दी। सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराने को कहा और स्वास्थ्य कार्ड की  समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में डायरिया हो रहा है वहां पानी की जांच कराएं और पानी में क्लोरीन डलवाएं। उन्होंने मनरेगा के तहत जंगलों में चाल-खाल, बटिया सफाई, फायर लाइन बनाने के प्रस्ताव भेजें।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना में 250 आबादी वाले गांवों को शीघ्र जोड़ने के प्रस्ताव व आंगणन बनाने के निर्देश दिए। वनाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता, वन पंचायतों अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर वन सुरक्षा हेतु फायर लाइन बनाने, पौधरोपण, नर्सरी आदि निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने झील विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देश दिए कि वह नैनीताल महा योजना में बदलाव करते हुये मास्टर प्लान तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पेयजल, सीवरेज के साथ ही भवन  निर्माण में बेसमेंट पार्किंग का उल्लेख हो और नैनीताल के इर्दगिर्द पार्किंग के लिए भूमि चयन करें  तथा उसका नोटिफिकेशन कराएं। बैठक में मंडलायुक्त एएस नयाल, डीआईजी पुष्कर सिह सैलाल, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, सीडीओ ललित मोहन रयाल, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती, एडीएम आरडी पालीवाल, बीएल फिरमाल, सीएमओ डा. एलएम उप्रेती, ईई मो. उसमान, रोहिताश शर्मा, प्राधिकरण सचिव सीएस मर्तोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, डीडीओ एसएस गुंज्याल, जगदीप चौधरी  आदि मौजूद थे।            
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed