फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The gnat and the evil spirit found in the flour

Nainital News: आटे में निकले घुन और कीड़े

Wed, 19 Nov 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 19 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The gnat and the evil spirit found in the flour
हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी निवासी सीमा खंडूजा की आटे में घुन व कीड़े निकलने की शिकायत पर दुकान से खरीदे गए आटे के सैंपल को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जांचने और राशन की दुकान में जाकर सैंपल लेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जजी कोर्ट के समीप रहने वाली सीमा ने आयुक्त को बताया कि उन्होंने चार नवंबर को नैनीताल रोड में एसबीआई के समीप स्थित लालता प्रसाद-बसंत कुमार की राशन की दुकान से आटा खरीदा था। इस आटे की रोटियां खाने पर उनके और पति के पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन

महिला के अनुसार 12 नवंबर को उन्होंने आटा छाना तो उसमें घुन और कीड़े निकले। इसके बाद उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। महिला ने आयुक्त को आटे का सैंपल दिखाया। रावत ने विभागीय अधिकारियों को मामले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान दुकान स्वामी ने आयुक्त को बताया कि उनकी चक्की खराब है और वह दूसरी कंपनी का आटा बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed