फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The flag-hoisting ceremony for the Ramlila will take place tomorrow.

Nainital News: कल होगी रामलीला की ध्वज स्थापना

Thu, 24 Sep 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The flag-hoisting ceremony for the Ramlila will take place tomorrow.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में शहर की प्राचीन श्री रामलीला के आयोजन की तिथि निश्चित हो गयी है। रामलीला मैदान में रिसीवर एवं संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई श्री रामलीला कमेटी संचालन समिति की बैठक में तय हुआ कि शुक्रवार 25 सितंबर को सुबह नौ बजे ध्वज स्थापना होगी। सात अक्तूबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा।


कमेटी के व्यास पंडित गोपाल दत्त शास्त्री ने बताया कि हल्द्वानी की पहचान बन चुकी श्रीराम बरात 11 अक्तूबर को निकाली जाएगी। बैठक में वेद प्रकाश अग्रवाल, बिंदेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, तनुज गुप्ता, विवेक कश्यप, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, भवानी शंकर, नीरज, भोलानाथ केसरवानी, रूपेंद्र नागर, बसंत अग्रवाल, रितेश पांडे, टीनू, पंकज कपूर, प्रदीप जेनौटी तथा प्राचीन शिव सेवा समिति के हरिमोहन अरोड़ा, धर्मेंद्र गुप्ता, अनु अग्रवाल, शिव कपूर समेत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed