फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The first match of Kumaon Premier League was drawn between Nainital and Almora

Nainital News: कुमाऊं प्रीमियर लीग का पहला मैच नैनीताल-अल्मोड़ा के बीच ड्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The first match of Kumaon Premier League was drawn between Nainital and Almora
हल्द्वानी। कुमाऊं प्रीमियर लीग का रविवार को आगाज हो गया है। उद्घाटन मैच नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच ड्रॉ खेला गया। फुटबाल लीग में छह टीमों के 120 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम में रविवार दोपहर बाद नैनीताल व अल्मोड़ा की टीम के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। मुकाबला एक-एक गोल की बराबरी पर छूटा। इससे पूर्व लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और विशिष्ट अतिथि सहायक खेल निदेशक रशिका सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित लीग में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर की टीमें खेलेंगी। विजेता को दो लाख और उपविजेता को एक लाख का नकद इनाम दिया जाएगा। लीग 23 मार्च तक चलेगी। रेफरी दिनेश सिंह, सूरज गोस्वामी रहे। यहां सुभाष अरोरा, शेखर त्रिपाठी, महेंद्र अधिकारी, गिरीश गुप्ता, रमेश शर्मा, गोपाल बिष्ट, हर्षिता गुप्ता, वीरु कालाकोटी, राजेन्द्र सिंह मालरा, शंकर लाल, अनूप ठठोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



हल्द्वानी के कौशिक नेगी ने दिखाया दम
सलगांवकर क्लब से खेल चुके हल्द्वानी निवासी कौशिक नेगी भी कुमाऊं प्रीमियर लीग खेलने पहुंचे हैं। उन्होंने अपना पहला मैच अल्मोड़ा के खिलाफ खेला। कोच किशोर पाल ने बताया कि कौशिक नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की टीम का भी हिस्सा रहे। कौशिक अब तक गोवा, केरल के स्टार खिलाड़ियों के साथ भी खेल चुके हैं। इसके अतिरिक्त कई नामी खिलाड़ी लीग में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed