फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The first day no nomination

पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ

Sat, 21 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी।  Updated Sat, 21 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
The first day no nomination
पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी/कालाढूंगी/रामनगर/नैनीताल/लालकुआं/भीमताल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2017 के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिले की छह विधानसभा सीटों पर कहीं भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। छह विधानसभा सीटों के लिए 34 नामांकन फार्म बिके। हल्द्वानी विधानसभा सीट के लिए निर्वाचन अधिकारी /सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई लेकिन अपराह्न तीन बजे तक कोई प्रत्याशी नामांकन करवाने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


तब तक निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी खाली बैठे रहे। निर्वाचन अधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि कुल सात नामांकन फार्म बिके। इन्हें कांग्रेस की डॉ. इंदिरा हृदयेश, शिवसेना के गौरव गुप्ता, यूकेडी के भुवन जोशी, निर्दलीय ललित नेगी सहित सात लोगों ने खरीदा। नामांकन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।  उपजिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने बताया कि लालकुआं में सात, भीमताल में चार, नैनीताल में तीन, हल्द्वानी में सात, कालाढूंगी में तीन, रामनगर में 10 फार्म बिके। नामांकन के पहले दिन जिले में किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन


वहीं कालाढूंगी के निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पहले दिन किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी ने फार्म नहीं लिया। रामनगर के निर्वाचन अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि बजाजा लाइन निवासी ऋशेष अग्रवाल, मोहल्ला भरतपुरी निवासी डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल, कोटद्वार रोड लखनपुर निवासी प्रेम नैनवाल, लक्ष्मीपुर बनिया निवासी वीरेंद्र सिंह,  ग्राम टांडा मल्लू निवासी फारूख खां ने 1-1 नामांकन पत्र खरीदा जबकि बजाजा लाइन निवासी बसपा प्रत्याशी राजीव कुमार अग्रवाल ने दो, शहीद पार्क लखनपुर निवासी संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी प्रभात ध्यानी ने तीन नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रत्याशियों सरिता आर्या, हेम चंद्र आर्या, केएल आर्या ने नामांकन पत्र खरीदे। धारी की एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि शुक्रवार को धारी तहसील में बसपा प्रत्याशी तारादत्त पांडे समेत तीन अन्य लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे लेकिन जमा किसी ने नहीं कराया। लालकुआं में एसडीएम एपी बाजपेयी और तहसीलदार मोहन सिंह आदि अधिकारी शाम तक तहसील प्रांगण में डटे रहे। अब शनिवार को भाकपा माले प्रत्याशी कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा और सोमवार को दोपहर 12 बजे उत्तराखंड क्रांति दल की दीपा भट्ट नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed