{"_id":"201c91c3db924d55f6ffda11b2a05604","slug":"the-engineers-of-the-second-day-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों का दूसरे दिन भी बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों का दूसरे दिन भी बहिष्कार
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का लंबित समस्याओं की मांग को लेकर बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रखा। उन्होंने मांग पूरी न होने पर एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
लोनिवि में आयोजित बहिष्कार सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबित मांगों पर सीएम, मुख्य सचिव से स्वीकृति मिलने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश चंद्र भदोला, संचालन हरगोविंद सिंह ने किया। इस दौरान मनोज कुमार, अतर सिंह, संदीप प्रकाश धस्माना, रिंकू सिंह, अंदर आर्या, यशपाल आर्या, कुंदन गिरी गोस्वामी, गोविंद सिंह, हरीश चमोली, राजकुमार, सुमित कुमार सैनी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन