फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The dead body of the boy drowned in the pond was found, went to bathe with friends on Tuesday, the mother got upset after seeing the body of the son

तालाब में डूबे बालक का शव बरामद, मंगलवार को दोस्तों के साथ नहाने गया था, बेटे का शव देख बदहवास हुई मां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the boy drowned in the pond was found, went to bathe with friends on Tuesday, the mother got upset after seeing the body of the son
फालोअप
विज्ञापन

तालाब में डूबे बालक का शव बरामद
- मंगलवार को दोस्तों के साथ नहाने गया था, बेटे का शव देख बदहवास हुई मां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। थारी गांव में मंगलवार को दोस्तों के साथ तालाब में नहाते समय डूबे छात्र का शव बुधवार सुबह एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया है।
बीते मंगलवार को दोपहर 12 बजे दो दोस्तों के साथ नहाते समय करूणेश बिष्ट (12) पुत्र स्व. पदम सिंह तालाब में डूब गया था। ग्रामीणों के साथ एसडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों की टीम छात्र की तलाश की मगर देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह फिर से एसडीआरएफ व गोताखोरों ने अभियान चलाकर छात्र का शव तालाब से बरामद कर लिया। मृतक बालक गांव के ही स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने छात्र का शव बरामद कर लिया है। बेटे का शव देख मां पुष्पा बिष्ट बदहवास हो गई, जिन्हें लोगों ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या 21आरएनआर01पी - रामनगर के थारी गांव में तालाब से बालक का शव निकालते एसडीआरएफ कर्मी।
फोटो संख्या 21आरएनआर02पी - रामनगर में तालाब में डूबा मृतक करूणेश बिष्ट का फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed