फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The collision killed three pickups, a death

पिकप ने तीन को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 23 Jul 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Thu, 23 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

मंगलवार देर रात हल्दुआ से पुलिस बेरिकेडिंग तोड़कर भागी पिकप ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


रामनगर-काशीपुर मार्ग हल्दुआ के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक पिकप रामनगर की ओर तेज रफ्तार से बैरियर तोड़ती निकल गई। पुसिल ने करीब बीस किमी तक उसका पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


देर रात पिकप ने ग्राम चोरपानी में पैदल घर जा रहे ग्राम कानिया निवासी दिनेश पुत्र राम सिंह निवासी खताड़ी, इकरार पुत्र अब्दुल गफ्फार और बाइक सवार ओमप्रकाश पुत्र भूरे निवासी ग्राम चोरपानी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पिकप चालक वाहन के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें इकरार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान इकरार की मौत हो गई।

 सीओ मिथिलेश क़ुमार ने बताया कि पिकप चालक की खोजबीन के लिए टीमें भेजी गई हैं। मामले में मृतक की पत्नी शाहिदा ने पिकप (यूके 04 ए4811) के चालक के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed