{"_id":"6851a778980dcff77c036792","slug":"the-challenge-of-preparing-the-security-wall-of-the-stadium-before-the-rains-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122834-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बरसात से पहले स्टेडियम की सुरक्षा दीवार तैयार करने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बरसात से पहले स्टेडियम की सुरक्षा दीवार तैयार करने की चुनौती
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को आने वाले दिनों में गौला नदी से बचाना चुनौती बनने वाला है। दरअसल सुरक्षा दीवार का काम अभी चल रहा है और इसे पूरा करने में लंबा समय है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी बरसात के सीजन से पहले इसे पूरा करने का दावा कर रहे हैं।मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी रिपोर्टर ने स्टेडियम को गौला नदी से बचाने के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार की पड़ताल की। स्टेडियम को बचाने के लिए सिंचाई विभाग 460 मीटर लंबी व 10 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण करा रहा है। मौके पर मजदूर दीवार निर्माण में लगे थे। एक ओर से हेवी कॉलम में कंक्रीट-सीमेंट-रेत का मसाला भरा जा रहा था। लगभग 40 फीसदी ही कार्य पूरा हो पाया है। फिलहाल जुलाई शुरुआत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद मुश्किल लग रही है।गौरतलब है कि करीब दो साल पहले गौला नदी के उफान से स्टेडियम की दीवार बह गई थी। इससे स्टेडियम को खतरा बना हुआ है। नदी से सुरक्षा के लिए 36.82 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग कार्य कर रहा है।
विज्ञापन