फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   16 people were tested in Jyolikot even amidst heavy rain.

Nainital News: भारी बारिश में भी ज्योलीकोट में 16 लोगों की जांच की

Sun, 27 Sep 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
16 people were tested in Jyolikot even amidst heavy rain.
नैनीताल। भारी बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग टीम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 16 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 11 लैब टेस्ट किए गए, जबकि गंभीर लक्षण वाले एक मरीज को उपचार के लिए भर्ती किया गया। स्वास्थ्य टीमों ने 54 लोगों की काउंसलिंग की और 10 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दिलाया।
विज्ञापन

जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता की भी निगरानी की जा रही है। 25 सितंबर को ज्योलीकोट क्षेत्र से पानी के सात नमूने लिए गए थे। जांच में सभी सात नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। विभाग की ओर से जल स्रोतों के शुद्धीकरण और क्लोरीनेशन की कार्रवाई भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में भीमताल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और आरबीएसके टीम के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इसमें 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीएमओ ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, क्लोरीनेशन और टैंकों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। विभाग ने लोगों से अपील की है कि केवल सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल करें और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed