फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The body of a minor married woman was found hanging, raising suspicions of murder.

Nainital News: फंदे से लटका मिला नाबालिग विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a minor married woman was found hanging, raising suspicions of murder.
रिया मजूमदार की फाइल फोटो।
हल्द्वानी/लालकुआं। लालकुआं थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी वीआईपी गेट में बृहस्पतिवार देर शाम नाबालिग विवाहिता रिया मजूमदार (17 साल तीन माह) का शव पंखे पर साड़ी से लटका मिला। विवाहिता के मायके पक्ष से सूचना मिलने पर लालकुआं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। रिया के भाई आयूष मजूमदार ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में विमल विश्वास ने बताया कि दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) के कालीनगर बुक्सौरा निवासी रिया मजूमदार उनकी नातिन थी। पिछले साल रिया की सोशल मीडिया पर लालकुआं के बंगाली कॉलोनी निवासी नृपेंद्र विश्वास से जान-पहचान हुई। अक्तूबर में रिया लालकुआं आ गई और 24 अक्तूबर 2025 को उसने परिजनों की रजामंदी के बिना नृपेंद्र से शादी कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद वह अक्सर अपनी मां और भाई आयूष मजूमदार को फोन करती थी। कुछ दिन पहले रिया ने अपनी मां को बताया कि उसे दहेज न लाने का ताना मारा जाता है। रिया के भाई आयूष मजूमदार ने बताया कि बहन की जन्मतिथि छह अक्तूबर 2008 है। उसने सबकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। शादी के समय वह नाबालिग थी। पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए। ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार रिया ने अपने कमरे में जाकर फंदा से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

मजदूरी करता है पति

रिया का पति नृपेंद्र मजदूरी करता है पड़ोसियों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे नृपेंद्र ने कहा कि रिया कमरे के पंखे के कुंडे पर साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई है। उसके अनुसार घटना के समय घर में केवल रिया ही मौजूद थी। नृपेंद्र की मां लेबू विश्वास और बहन पूजा विश्वास विवाह कार्यक्रम में शक्तिफार्म गए थे। लालकुआं कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि रिया के पति व अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


--

विवाहिता की आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर टीम गई तो ससुराल वाले शव को नीचे उतार चुके थे। वह नाबालिग थी। पंखे पर साड़ी के फंदे से उसके शरीर के लटके होने की बात बताई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यदि तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। - दीपशिखा अग्रवाल, एएसपी/सीओ लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed