{"_id":"584d8e714f1c1b753a2c3862","slug":"the-bodies-of-the-workers-over-to-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के बाद मजदूरों के शव परिजनों के सुपुर्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के बाद मजदूरों के शव परिजनों के सुपुर्द
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के गागर गांव में मिट्टी का टीला ढहने से मारे गए आठों मजदूरों के शवों का रविवार को मल्ला रामगढ़ स्थित सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद राजस्व पुलिस ने शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर परिजन शव लेकर झारखंड और यूपी के लखीमपुर खीरी को रवाना हो गए। बता दें कि बीते शनिवार की शाम करीब पांच बजे गागर क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से कुछ आगे मोड़ के पास संतोष गाडिया नामक व्यक्ति के मकान की बुनियाद खोदते वक्त मजदूरों के ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया था।
विज्ञापन
हादसे में देशराज (23) पुत्र रोशन, राहुल (25) पुत्र बालक राम व रमेश राणा (20) पुत्र रामा राणा सभी निवासी गौरीफंटा लखीमपुर खीरी (यूपी) व अजय कुमार (25) पुत्र जुनैद, मिथुन (20) पुत्र जगदीश, अरुण (35) व देवेंद्र (30) पुत्रगण वैलाश और उज्ज्वल (25) पुत्र छुट्टन सभी निवासी जिला पलामू झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में फंसे एक मजदूर नरेश (22) पुत्र नीलाराम निवासी दाड़िया गौरीफंटा लखीमपुर खीरी को बचा लिया था।
विज्ञापन
रविवार को जिला मुख्यालय से एडिशनल सीएमओ डॉ. टीके टम्टा के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने मल्ला रामगढ़ पहुंचकर आठों शवों का पोस्टमार्टम किया। शवों को उनके पैतृक गांव ले जाने के लिए पांच एंबुलेंस मंगाई गई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे तीन एंबुलेंस झारखंड के लिए और दो गौरीफंटा लखीमपुर खीरी को शव लेकर रवाना हो गईं। इस दौरान सीओ राजेंद्र सिंह हयांकी, भवाली के कोतवाल इंद्र सिंह राणा, पट्टी पटवारी सुरेश सनवाल आदि थे।